Young Age High BP: 30 की उम्र में हाई बीपी की समस्या? जानें इसके कारण, लक्षण और आसान एक्सपर्ट उपाय, जिससे ब्लड प्रेशर को नियंत्रित किया जा सके।
Young Age High BP: आजकल कम उम्र में भी लोग हाई ब्लड प्रेशर (High BP) का शिकार हो रहे हैं। 30 से 35 साल की उम्र में ही कई लोग ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या का सामना कर रहे हैं। अगर हाई बीपी को समय पर नियंत्रित न किया जाए, तो इससे हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। आइए एक्सपर्ट की मदद से जानते हैं हाई बीपी के कारण, लक्षण और इसे कंट्रोल करने के तरीके।
हाई बीपी के लक्षण
दिल्ली के जीटीबी अस्पताल के मेडिसिन विभाग के डॉ. अजीत कुमार बताते हैं कि हाई बीपी अक्सर चुपके से शरीर पर हमला करता है। इसके शुरुआती लक्षण अक्सर नजर नहीं आते। जब लक्षण दिखते भी हैं, तो लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं। आमतौर पर हाई बीपी के लक्षण इस प्रकार हैं:
-
सिरदर्द और सिर में भारीपन
-
चक्कर आना
-
घबराहट
-
आंखों के सामने धुंधलापन
-
थकान और कमजोरी
-
बेचैनी और अस्वस्थता
also read: Child Care Tips: क्या बच्चों के कान में तेल डालना…
हाई बीपी बढ़ने के मुख्य कारण
डॉ. कुमार के अनुसार, हाई बीपी के कई कारण हो सकते हैं:
-
गलत खानपान – अधिक नमक, जंक फूड और पैकेट वाले खाद्य पदार्थों का सेवन।
-
मानसिक तनाव – लंबे समय तक तनाव लेना, काम का दबाव।
-
बैठने का समय और शारीरिक गतिविधि की कमी – लंबे समय तक बैठना और व्यायाम न करना।
-
नींद की कमी – पर्याप्त नींद न लेना भी ब्लड प्रेशर बढ़ा सकता है।
-
वजन अधिक होना – मोटापा भी हाई बीपी का बड़ा कारण है।
हाई बीपी को कंट्रोल करने के उपाय
हाई बीपी को नियंत्रित करने के लिए कुछ सरल और असरदार उपाय हैं:
-
डाइट पर ध्यान दें – नमक का सेवन दिन में 5 ग्राम से ज्यादा न करें। पैकेट और जंक फूड से दूरी बनाएं।
-
मानसिक तनाव कम करें – योग और मेडिटेशन का सहारा लें।
-
वजन नियंत्रित रखें – वजन बढ़ने से ब्लड प्रेशर बढ़ता है।
-
रोजाना व्यायाम करें – हल्की या मध्यम एक्सरसाइज ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करती है।
-
नियमित स्वास्थ्य जांच – समय-समय पर ब्लड प्रेशर मापते रहें।