भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) में बड़े बदलाव की आहट है। रिपोर्ट्स के अनुसार मौजूदा अध्यक्ष रॉजर बिन्नी जल्द ही पद छोड़ सकते हैं
BCCI ,उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला को कार्यवाहक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। बताया जा रहा है कि 27 अगस्त को राजीव शुक्ला की अध्यक्षता में हुई बैठक में नए स्पॉन्सरशिप को लेकर चर्चा भी हुई।
दरअसल, BCCI संविधान के मुताबिक किसी भी पदाधिकारी को 70 वर्ष की उम्र पूरी होने के बाद पद छोड़ना अनिवार्य है। रॉजर बिन्नी 70 साल के हो चुके हैं, इसलिए उन्हें अध्यक्ष पद से हटना पड़ सकता है। ऐसे में राजीव शुक्ला अस्थायी तौर पर कार्यभार संभालेंगे और नए अध्यक्ष चुने जाने तक इस भूमिका में बने रहेंगे।
रॉजर बिन्नी को 2022 में सौरभ गांगुली की जगह अध्यक्ष बनाया गया था। वह 1983 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम के सदस्य रहे थे और BCCI की कमान संभालने वाले तीसरे पूर्व क्रिकेटर हैं।
अब BCCI अगले महीने अपनी वार्षिक आम बैठक और चुनाव की तैयारी कर रहा है। हालांकि, नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस कानून पर औपचारिक मुहर लगने में अभी कुछ समय लगेगा, इसलिए फिलहाल मौजूदा संविधान के तहत ही चुनाव कराए जाएंगे।
