Guava For Pregnant Women: सर्दियों में गर्भवती महिलाएं अमरूद खा सकती हैं। जानें इसके पोषण, फायदे, इम्युनिटी बूस्ट और ब्लड प्रेशर व कब्ज पर असर।
Guava For Pregnant Women: सर्दियों में कई गर्भवती महिलाएं यह सोचती हैं कि कौन से फल खाना सुरक्षित है और कौन से नहीं। अमरूद इस मौसम में एक बेहतरीन और पोषण से भरपूर फल है। इसमें विटामिन C, विटामिन A, B2, E और मिनरल्स जैसे आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, मैंगनीज और फॉस्फोरस भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
डॉक्टर क्या कहते हैं?
गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. मनीषा मीना गुप्ता के अनुसार सर्दियों में गर्भवती महिलाओं को अमरूद शामिल करना चाहिए। यह फल न केवल इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है, बल्कि सर्दी-जुकाम और डिहाइड्रेशन से भी बचाव करता है। अमरूद में पानी की मात्रा अधिक होने के कारण शरीर हाइड्रेट रहता है।
अमरूद खाने के मुख्य लाभ
1. एनीमिया और हीमोग्लोबिन सुधार
अमरूद में मौजूद आयरन गर्भवती महिलाओं में एनीमिया का खतरा कम करता है और शरीर में हीमोग्लोबिन स्तर को संतुलित रखता है।
also read: लिवर खराब होने के शुरुआती लक्षण और बचाव के तरीके: कैंसर…
2. ब्लड प्रेशर और हार्ट हेल्थ
अमरूद ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है और ब्लड क्लॉट बनने की संभावना कम करता है। इसके फाइबर ब्लड में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित करते हैं।
3. कब्ज और बवासीर से राहत
अमरूद में फाइबर मौजूद होता है जो कब्ज और बवासीर की समस्या को कम करता है। गर्भवती महिलाओं के लिए सलाह दी जाती है कि बीज निकालकर केवल गूदा खाया जाए।
4. मांसपेशियों और नसों के लिए लाभकारी
अमरूद में मैग्नीशियम पाया जाता है, जो मांसपेशियों और नर्वस सिस्टम को आराम देता है। इससे प्रेग्नेंट महिलाओं में सुडेन क्रैम्प्स की समस्या कम हो सकती है।
नर्वस सिस्टम और भ्रूण विकास में मदद
अमरूद में विटामिन B9 और फोलिक एसिड भी होते हैं, जो भ्रूण के नर्वस सिस्टम और हार्ट डेवलपमेंट में मदद करते हैं। इसके साथ ही प्राकृतिक कैल्शियम शिशु और मां दोनों के लिए फायदेमंद है।