प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनारस रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के बीच ट्रेन काशी से खजुराहो के लिए चली।
बनारस रेलवे स्टेशन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन काशी से खजुराहो के लिए चली। इस दौरान प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोगों ने “हर-हर महादेव” और “हर-हर मोदी” के जयघोष से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
प्रधानमंत्री मोदी सुबह 8:16 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 8 पर पहुंचे और ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उद्घाटन के दौरान चार ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई गई, जिनमें बनारस-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस ऑफलाइन और लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर कैंट- दिल्ली, एर्नाकुलम-बंगलूरू वंदे भारत एक्सप्रेस का ऑनलाइन उद्घाटन शामिल था।
also read: चार नए रूट पर दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस: प्रधानमंत्री…
ट्रेन की जानकारी:
-
ट्रेन नंबर 02582/02581: वाराणसी-खजुराहो-वाराणसी
-
ट्रेन नंबर 22415/22416: वाराणसी-नई दिल्ली-वाराणसी
-
ट्रेन नंबर 22435/22436: वाराणसी-नई दिल्ली-वाराणसी
-
ट्रेन नंबर 22500/22499: वाराणसी-देवघर-वाराणसी
-
ट्रेन नंबर 22489/22490: वाराणसी-मेरठ-वाराणसी
-
ट्रेन नंबर 22345/22346: गोमतीनगर-वाराणसी-पटना
-
ट्रेन नंबर 20887/20888: वाराणसी-रांची-वाराणसी
-
ट्रेन नंबर 20175/20176: वाराणसी-आगरा कैंट-वाराणसी
इस उद्घाटन स्पेशल ट्रेन में पहले दिन 400 से ज्यादा यात्रियों ने सफर किया। बनारस से सुबह 8:41 बजे रवाना हुई यह ट्रेन शाम 4:30 बजे खजुराहो पहुंचेगी। इस अवसर पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह वंदे भारत एक्सप्रेस न केवल यात्रियों के लिए सुविधा बढ़ाएगी, बल्कि बनारस को खजुराहो सहित देश के अन्य प्रमुख शहरों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।