BSNL का न्यू ईयर धमाका! 251 रुपये में 100GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स, फ्री OTT और BiTV पैक। सस्ते प्लान में मिले एक्स्ट्रा डेटा, जियो-एयरटेल को टक्कर।
नए साल के मौके पर BSNL ने जोरदार ऑफर के साथ बाजार में तहलका मचा दिया है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने अपने 251 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में यूजर्स को 100GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स, और फ्री BiTV एंटरटेनमेंट पैक देने की घोषणा की है। इसके अलावा, प्लान में फ्री OTT सब्सक्रिप्शन और 400 से अधिक लाइव टीवी चैनल्स का एक्सेस भी शामिल है। यह धमाकेदार ऑफर 24 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 31 जनवरी 2026 तक उपलब्ध रहेगा।
BSNL के प्लान की खास बातें
-
कीमत: 251 रुपये
-
डेटा: 100GB
-
कॉल्स: अनलिमिटेड
-
टीवी और OTT: फ्री BiTV पैक + OTT सब्सक्रिप्शन
-
वैलिडिटी: 30 दिन
also read: WhatsApp पर बैन हुए यूजर्स अब बाकी प्लेटफॉर्म पर भी होंगे…
एक्स्ट्रा डेटा ऑफर
नए साल के मौके पर BSNL ने अपने 225, 347, 485 और 2,399 रुपये वाले प्लान में भी डेटा बढ़ाने का ऐलान किया है। पहले जहां रोजाना 2GB और 2.5GB डेटा मिलता था, अब इसे 2GB → 2.5GB और 2.5GB → 3GB कर दिया गया है, वो भी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के।
जियो और एयरटेल को बड़ा झटका
BSNL के इस 251 रुपये वाले प्लान के मुकाबले जियो और एयरटेल कोई चुनौती नहीं पेश कर पा रही हैं।
-
जियो: 299 रुपये में 28 दिनों की वैलिडिटी, कुल 42GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल और रोजाना 100 SMS।
-
एयरटेल: 299 रुपये में 28 दिन, रोजाना 1GB डेटा, 100 SMS, अनलिमिटेड कॉलिंग + फ्री परप्लेक्सिटी प्रो एआई सब्सक्रिप्शन।
इस ऑफर के साथ BSNL ने सस्ते और डेटा-रिच प्लान्स के जरिए यूजर्स का दिल जीत लिया है और जियो-एयरटेल को बाज़ार में कड़ी टक्कर दी है।