‘O’ Romeo’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, शाहिद कपूर गोलियों की बारिश और टैटू वाले अंदाज में नजर आए, नाना पाटेकर-फरीदा जलाल ने भी इम्प्रेस किया।
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘O’ Romeo’ का धमाकेदार टीजर आज मेकर्स ने रिलीज कर दिया। एक मिनट 35 सेकंड लंबी इस क्लिप में फिल्म के 8 प्रमुख कलाकारों की झलक देखने को मिली है। शाहिद कपूर की पिछली फिल्म ‘देवा’ बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, लेकिन अब वे ‘O’ Romeo’ से धमाका करने के लिए तैयार हैं।
‘O’ Romeo’ का टीजर हुआ जारी
शाहिद की इस फिल्म का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस में जबरदस्त उत्साह फैल गया। टीजर में शाहिद खून से लथपथ चेहरे और खूंखार अंदाज में नजर आए। साजिद नाडियाडवाला की इस फिल्म में निर्माता विशाल भारद्वाज और शाहिद कपूर की रीयूनियन हुई है। फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित एक दमदार और इमोशनल लव स्टोरी है।
also read: कृति सेनन ने बहन नूपुर की हल्दी और संगीत सेरेमनी में जमकर…
टीजर में नजर आए 12 स्टार्स
टीजर में शाहिद अपने टैटू और एक्शन सीन के साथ दर्शकों का ध्यान खींचते हैं। वे गोलियां चलाते और गुंडों से लड़ते दिखाई दिए। इसके अलावा फिल्म के अन्य कलाकारों – तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, दिशा पटानी, अरुणा ईरानी, विक्रांत मैसी और तमन्ना भाटिया की झलक भी दिखाई गई। फरीदा जलाल ने अपने दमदार अवतार से सभी को इम्प्रेस किया। टीजर ने एक ओर फैंस को फिल्म के इंटेंस, इमोशनल और थ्रिलर अनुभव का अहसास कराया।
रिलीज डेट और फैंस की एक्साइटमेंट
‘O’ Romeo’ एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है और इसे 14 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। टीजर के रिलीज के बाद फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता अब पीक पर पहुँच चुकी है। देखने वाली बात होगी कि क्या यह फिल्म शाहिद कपूर के लिए एक हिट फिल्म साबित होगी या नहीं।