आजकल स्मार्टफोन में RAM एक्सपैंशन या Virtual RAM फीचर काफी चर्चा में है। यह फीचर कई ब्रांड्स जैसे Samsung, Xiaomi और Realme के डिवाइस में दिया जा रहा है। लेकिन सवाल यह है कि क्या इसे हमेशा ऑन रखना सही है या नहीं?
क्या होता है RAM एक्सपैंशन फीचर?
RAM एक्सपैंशन फीचर स्मार्टफोन की इंटरनल स्टोरेज के एक हिस्से को वर्चुअल RAM के रूप में इस्तेमाल करता है। जब डिवाइस की असली RAM फुल हो जाती है, तो यह फीचर अतिरिक्त मेमोरी प्रदान करके मल्टीटास्किंग को बेहतर बनाने में मदद करता है।
also read: Realme Buds T500 Pro भारत में लॉन्च: कीमत ₹2,799, 56 घंटे…
RAM एक्सपैंशन फीचर के फायदे
यह फीचर उन यूजर्स के लिए काफी उपयोगी हो सकता है जो एक साथ कई ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं या बैकग्राउंड में कई एप्स चलाते रहते हैं। खासकर 4GB या 6GB RAM वाले स्मार्टफोन्स में यह मल्टीटास्किंग को थोड़ा स्मूद बना सकता है। इससे ऐप्स जल्दी बंद नहीं होते और फोन का बेसिक परफॉर्मेंस बेहतर महसूस होता है।
RAM एक्सपैंशन फीचर के नुकसान
टेक विशेषज्ञों के अनुसार, वर्चुअल RAM असली RAM जितनी तेज नहीं होती क्योंकि यह स्टोरेज पर आधारित होती है, जिसकी स्पीड काफी कम होती है। हाई-परफॉर्मेंस टास्क जैसे गेमिंग, वीडियो एडिटिंग या हेवी एप्लिकेशन में यह फीचर कई बार फोन की स्पीड को कम भी कर सकता है। इसके अलावा, लगातार स्टोरेज का इस्तेमाल होने से उसकी लाइफ पर असर पड़ सकता है। कुछ मामलों में बैटरी की खपत भी थोड़ी बढ़ सकती है।
क्या इसे ऑन रखना चाहिए?
यह पूरी तरह आपके उपयोग पर निर्भर करता है। अगर आप बेसिक यूजर हैं तो यह फीचर मददगार हो सकता है, लेकिन अगर आप हैवी यूजर हैं तो कई मामलों में इसे ऑफ रखना बेहतर विकल्प हो सकता है।