राजस्थान सरकार की छात्रवृत्ति और स्कूटी योजना 2025: जरूरतमंद छात्रों और छात्राओं के लिए आर्थिक सहायता और शिक्षा में प्रोत्साहन, अभी आवेदन करें।
राजस्थान सरकार छात्रों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लगातार नई योजनाएं शुरू कर रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल से ये योजनाएं खासकर उन जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए हैं जो आर्थिक मदद की तलाश में हैं। यदि आप इस योजनाओं का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 है।
मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू की गई उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी छात्रों को सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए छात्रों की शर्तें निम्नलिखित हैं:
-
छात्र ने 12वीं में कम से कम 60% अंक प्राप्त किए हों।
-
छात्र B.A., B.Sc., B.Com या किसी अन्य बैचलर डिग्री के प्रथम वर्ष में नामांकित हो।
-
पारिवारिक आय 2.5 लाख रुपए से कम हो।
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज: पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक की प्रति और फीस की मूल रसीद। यदि पढ़ाई में कोई अंतराल हो, तो शपथ पत्र भी अनिवार्य है।
also read: राजस्थान: जयपुर करेगा 78वीं सेना दिवस परेड की मेजबानी,…
स्कूटी योजना: बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्कूटी योजना के माध्यम से छात्राओं को भी प्रोत्साहित किया है। योजना के अंतर्गत 12वीं में अच्छे अंक लाने वाली छात्राओं को निशुल्क स्कूटी प्रदान की जाएगी। इससे उन्हें कॉलेज आने-जाने में आसानी होगी और बालिका शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।
-
छात्रा की पारिवारिक आय 2.5 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
-
छात्रा राजस्थान की मूल निवासी होनी चाहिए।
आवेदन के लिए दस्तावेज वही हैं जो छात्रवृत्ति योजना में मांगे गए हैं।
आवेदन प्रक्रिया
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आवेदन प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने पर जोर दिया है। आवेदन के लिए छात्र निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
-
SSO पोर्टल पर पंजीकरण करें।
-
नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करें।
-
SSO ID और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
-
G2C सेवाओं में जाकर स्कॉलरशिप एप्लीकेशन चुनें।
-
प्रोफाइल बनाएं और आधार सहित अन्य जानकारी भरें।
-
पात्रता के अनुसार योजना का चयन करें और सभी आवश्यक जानकारी भरें।
-
दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करें और आवेदन को लॉक/सबमिट करें।
इस तरह से छात्र बिना किसी परेशानी के राजस्थान सरकार की इन योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।