करीना कपूर ने कहा, नेपोटिज्म से डेब्यू मिल सकता है, लेकिन लंबा करियर मेहनत, टैलेंट और ऑडियंस तय करती है। जानें उनके वर्क और नई डॉक्यूमेंट्री के बारे में।
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने नेपोटिज्म और इंडस्ट्री में इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर की बहस पर अपने विचार साझा किए। करीना ने कहा कि फिल्मी फैमिली से होने से आपको पहली फिल्म मिल सकती है, लेकिन लंबे समय तक करियर बनाने का फैसला आपकी मेहनत, टैलेंट और ऑडियंस करती है।
नेपोटिज्म पर करीना कपूर का बयान
करीना ने बरखा दत्त के साथ बातचीत में कहा, “नेपोटिज्म आपको डेब्यू करा सकता है, लेकिन लंबा करियर नहीं दिला सकता। ऑडियंस की स्वीकृति आपकी किस्मत तय करती है, आपका सरनेम नहीं।”
View this post on Instagram
करीना से पहले फराह खान ने भी नेपोटिज्म पर अपनी राय दी थी। सानिया मिर्जा के पॉडकास्ट में फराह ने कहा कि मुंबई में आने वाले नए कलाकारों का गुस्सा समझा जा सकता है। स्टार किड्स का संघर्ष उनके सामने कुछ भी नहीं है, लेकिन उनका स्ट्रगल भी अलग होता है।
also read: The Family Man 3 Release: ‘द फैमिली मैन 3’ कब और कहां…
करीना का वर्क फ्रंट
करीना को आखिरी बार सिंघम अगेन में देखा गया था, जिसमें उन्होंने अवनि सिंघम का किरदार निभाया। इस फिल्म में अजय देवगन लीड रोल में थे और दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर, जैकी श्रॉफ, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार भी नजर आए।
करीना की नई डॉक्यूमेंट्री: Dining with the Kapoors
करीना अब Netflix की डॉक्यूमेंट्री ‘Dining with the Kapoors’ में दिखाई देंगी। इसमें कपूर खानदान की पूरी फैमिली नजर आएगी। डॉक्यूमेंट्री का स्पेशल प्रीमियर 21 नवंबर 2025 को होगा। टीजर में कपूर्स फैमिली के फेस्टिवल्स पर लंच और डिनर के बारे में बातें करते दिखे हैं।