भारतीय फुटबॉल टीम का एशियन कप 2027 का सपना टूट गया, सिंगापुर ने गोवा में 2-1 से हराकर क्वालीफाई से बाहर किया। जानें मैच का पूरा अपडेट और आगे की संभावनाएं।
भारतीय फुटबॉल टीम का 2027 AFC एशियन कप में जगह बनाने का सपना बुधवार को टूट गया। गोवा में खेले गए क्वालीफायर मैच में सिंगापुर ने भारत को 2-1 से हराकर एशियन कप के लिए क्वालीफाई करने से बाहर कर दिया। यह हार भारतीय फुटबॉल प्रशंसकों के लिए बहुत निराशाजनक रही, खासकर तब जब सिंगापुर की टीम फीफा रैंकिंग में भारत से 24 स्थान नीचे है।
मैच के शुरूआती पलों में भारत ने बढ़त बनाई जब 14वें मिनट में लालियानजुआला छांगटे ने शानदार लॉन्ग शॉट से गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। पहले हाफ में भारत ने दबाव बनाए रखा और सुनील छेत्री, सुभाशीष बोस ने अच्छी कड़ी मेहनत की, लेकिन गोल नहीं कर सके।
also read: IND vs WI: दूसरे टेस्ट में कुलदीप यादव बने प्लेयर ऑफ द…
हालांकि, हाफ टाइम से पहले भारतीय डिफेंस में कमजोरी आई और सिंगापुर के कोरिया में जन्मे मिडफील्डर सोंग उई-यंग ने 42वें मिनट में गोल करके स्कोर बराबर कर दिया। दूसरे हाफ में भी भारत ने कई बदलाव किए लेकिन 58वें मिनट में सोंग उई-यंग ने अपना दूसरा गोल दागकर सिंगापुर को 2-1 की बढ़त दिलाई।
भारत ने मैच के आखिरी मिनट तक हमले जारी रखे, लेकिन 90वें मिनट में ब्रैंडन फर्नांडिस का एक आसान मौका गंवाने के कारण टीम जीत नहीं पाई। इस हार के साथ ही भारत की एशियन कप 2027 में क्वालीफाई करने की उम्मीदें लगभग समाप्त हो गईं।
भारत का ग्रुप में सिंगापुर और हांगकांग शीर्ष पर हैं, दोनों के आठ-आठ अंक हैं जबकि भारत के खाते में अभी केवल दो अंक हैं। अब भारत के पास दो मैच बाकी हैं, लेकिन क्वालीफाई की संभावना बेहद कम हो गई है।