IPL 2026 के लिए ऑक्शन का इंतजार अब खत्म होने वाला है। 16 दिसंबर को अबू धाबी के एतिहाद एरीना में इस साल का मिनी ऑक्शन आयोजित किया जाएगा। इस बार कुल 1355 खिलाड़ियों ने खुद को ऑक्शन के लिए रजिस्टर कराया है। इनमें से 40 से ज्यादा खिलाड़ियों ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए रखा है।
ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉश इंग्लिश ने भी आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में हिस्सा लिया है और अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए रखा है। हालांकि इंग्लिश ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि वह इस सीजन में केवल 4 मैच खेलने के लिए उपलब्ध होंगे।
also read: अभिषेक शर्मा का धमाकेदार ऑलराउंड प्रदर्शन, बैटिंग और…
जॉश इंग्लिश का IPL सीजन कम खेलने का कारण
पिछले सीजन में पंजाब किंग्स का हिस्सा रहे इंग्लिश ने टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया था। लेकिन इस बार उनका पूरा सीजन खेलने का इरादा नहीं है, क्योंकि वह अपनी शादी के कारण पूरे सीजन के लिए उपलब्ध नहीं रह पाएंगे। इसके बावजूद उन्होंने मिनी ऑक्शन में 2 करोड़ रुपए का बेस प्राइस रखा है, जो उनकी मांग और अनुभव को दर्शाता है।
IPL 2026 ऑक्शन की डिटेल्स
-
ऑक्शन डेट: 16 दिसंबर 2025
-
स्थान: अबू धाबी, एतिहाद एरीना
-
कुल रजिस्टर्ड खिलाड़ी: 1355
-
बेस प्राइस 2 करोड़: 40+ खिलाड़ी
इस साल ऑक्शन में कई विदेशी और घरेलू खिलाड़ियों की झड़प होने वाली है, और जॉश इंग्लिश जैसे खिलाड़ी केवल कुछ मैच खेलने के बावजूद टीमों के लिए बड़ी वैल्यू लेकर आएंगे।