Sunday, May 10, 2026

IPL All-Time Best Playing XI: जोस बटलर ने चुनी अपनी ड्रीम टीम, विराट-गेल ओपनर और धोनी कप्तान

by Neha
IPL All-Time Best Playing XI: जोस बटलर ने चुनी अपनी ड्रीम टीम, विराट-गेल ओपनर और धोनी कप्तान

IPL All-Time Best Playing XI: जोस बटलर ने अपनी ऑल-टाइम IPL बेस्ट प्लेइंग XI चुनी है, जिसमें विराट कोहली और क्रिस गेल ओपनर हैं जबकि एमएस धोनी को कप्तान और विकेटकीपर बनाया गया है।

IPL All-Time Best Playing XI: IPL 2026 के जारी सीजन के बीच गुजरात टाइटंस के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर ने अपनी ऑल-टाइम बेस्ट IPL प्लेइंग इलेवन का चयन किया है। इस ड्रीम टीम में उन्होंने दुनिया के कई दिग्गज खिलाड़ियों को शामिल किया है, जिसमें विराट कोहली और क्रिस गेल को ओपनिंग जोड़ी के रूप में चुना गया है।

कोहली और गेल बने ओपनर

बटलर ने अपनी टीम की शुरुआत विराट कोहली और क्रिस गेल से कराई है। विराट कोहली ने हाल ही में IPL में 9000 रन पूरे कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जबकि क्रिस गेल लीग के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में गिने जाते हैं।

मिडिल ऑर्डर में दिग्गजों की भरमार

तीसरे नंबर पर बटलर ने सुरेश रैना को जगह दी है। इसके बाद चौथे नंबर पर एबी डिविलियर्स को शामिल किया गया है, जो अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर रहे हैं। पांचवें और छठे नंबर पर क्रमशः कीरोन पोलार्ड और आंद्रे रसेल को चुना गया है, जो अपनी पावर-हिटिंग क्षमता के लिए जाने जाते हैं।

also read: IPL 2026 में बिहार के खिलाड़ियों का जलवा, शानदार प्रदर्शन…

धोनी को कप्तानी की जिम्मेदारी

जोस बटलर ने अपनी ऑल-टाइम टीम की कप्तानी और विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी महेंद्र सिंह धोनी को सौंपी है। धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को 5 बार IPL चैंपियन बनाया है और वे क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में शामिल हैं। उन्हें सातवें नंबर पर रखा गया है।

गेंदबाजी में भी बड़े नाम शामिल

बटलर की इस ड्रीम टीम में दो स्पिनर और दो तेज गेंदबाज शामिल किए गए हैं। स्पिन विभाग में राशिद खान और सुनील नरेन को जगह मिली है। वहीं तेज गेंदबाजों के रूप में जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा को चुना गया है।

कोई इंग्लिश खिलाड़ी नहीं शामिल

दिलचस्प बात यह है कि इस ऑल-टाइम IPL XI में बटलर ने किसी भी इंग्लिश खिलाड़ी को जगह नहीं दी है। टीम में कुल 7 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें वेस्टइंडीज के 4 खिलाड़ी प्रमुख रूप से मौजूद हैं।

जोस बटलर की ऑल-टाइम IPL XI

विराट कोहली, क्रिस गेल, सुरेश रैना, एबी डिविलियर्स, कीरोन पोलार्ड, आंद्रे रसेल, एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), राशिद खान, सुनील नरेन, लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह।

You may also like

रीवा अरोड़ा के घर हंगामा, पुलिस तक पहुंचा मामला – गलत व्यवहार… बेटे की कब्र पर रो पड़ीं एक्ट्रेस, एक्स-हसबैंड पर लगाए गंभीर आरोप कैंसर से लड़ रही दीपिका, क्या बंद होगा YouTube चैनल? शोएब ने बताई पूरी सच्चाई सोने की साड़ी, मां की जूलरी वाला डायमंड ब्लाउज और मैंगो स्कल्पचर के साथ छाईं ईशा अंबानी जल्दी ही शादी करने जा रही हैं हुमा कुरैशी? रचित सिंह संग रिश्ते पर बड़ा अपडेट