Apple की नई iPhone 17 सीरीज की बिक्री आज से शुरू हो गई है। 9 सितंबर को लॉन्च हुई इस सीरीज में iPhone 17, iPhone Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max सहित कुल चार मॉडल शामिल हैं। इन सभी मॉडलों में कई नए अपडेट और फीचर्स दिए गए हैं। 12 सितंबर से इन मॉडलों के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हुए थे, और अब ग्राहक इन्हें सीधे खरीद सकते हैं। खास बात यह है कि कई देशों में iPhone 17 की कीमत भारत से काफी सस्ती है। आइए जानते हैं किन देशों में आईफोन के ये मॉडल भारत की तुलना में कम कीमत पर मिल रहे हैं।
भारत में iPhone 17 सीरीज की कीमत
भारत में iPhone 17 की कीमत 82,900 रुपये से शुरू होती है। iPhone 17 का 256GB वेरिएंट 82,900 रुपये में उपलब्ध है। वहीं, iPhone Air की शुरुआती कीमत 1,19,900 रुपये, iPhone 17 Pro की 1,34,900 रुपये और iPhone 17 Pro Max की कीमत 1,49,900 रुपये है।
also read: फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ सेल में iPhone 16 मिलेगी…
किन देशों में iPhone 17 सस्ते मिल रहे हैं?
-
अमेरिका: यहां iPhone 17 की कीमत लगभग 66,796 रुपये है, iPhone Air 83,400 रुपये में उपलब्ध है। प्रो मॉडल के लिए 91,900 रुपये और प्रो मैक्स के लिए 99,900 रुपये खर्च करने पड़ेंगे, जो भारत की तुलना में काफी कम हैं।
-
दुबई: दुबई में iPhone 17 की कीमत 62,882 रुपये, Air 74,800 रुपये, 17 प्रो 91,000 रुपये और 17 प्रो मैक्स 99,800 रुपये है, जो भारत से बहुत सस्ते हैं।
-
कनाडा: कनाडा में iPhone 17 की कीमत 77,110 रुपये, एयर मॉडल 98,100 रुपये, 17 प्रो 1,08,300 रुपये और 17 प्रो मैक्स 1,18,800 रुपये में मिल रहा है।
-
ऑस्ट्रेलिया: ऑस्ट्रेलिया में iPhone 17 की कीमत 74,287 रुपये, एयर 95,600 रुपये, 17 प्रो 1,06,100 रुपये और 17 प्रो मैक्स 1,16,200 रुपये है।
-
चीन: चीन में iPhone 17 79,786 रुपये, एयर मॉडल 1,06,400 रुपये, प्रो मॉडल 1,19,700 रुपये और 17 प्रो मैक्स 1,33,000 रुपये में उपलब्ध है।
क्या भारत में कीमतें ज्यादा हैं?
iPhone 17 सीरीज की कीमत भारत में अन्य देशों की तुलना में ज्यादा है। इसके पीछे टैक्स, इंपोर्ट ड्यूटी और अन्य शुल्क शामिल हो सकते हैं। इसलिए विदेशों में यात्रा या शॉपिंग के दौरान यदि आप iPhone खरीदते हैं तो आपको बेहतर डील मिल सकती है।