Team India : भारत ने लीड्स टेस्ट की दूसरी पारी में 364 रन बनाकर ऑलआउट होने से पहले इंग्लैंड को जीत के लिए 471 रनों का लक्ष्य दिया। हालांकि, इस पारी में भी मिडिल और लोअर ऑर्डर का कमजोर प्रदर्शन सामने आया। पहली पारी में जैसी गिरावट देखी गई थी, वही कहानी दोहराई गई।
दूसरी पारी में एक समय Team India मजबूत स्थिति में थी। केएल राहुल और ऋषभ पंत की शानदार शतकीय पारियों की बदौलत भारत ने 4 विकेट पर 333 रन बना लिए थे। राहुल ने 137 और पंत ने 118 रन की तेजतर्रार पारी खेली। दोनों के बीच 195 रनों की अहम साझेदारी हुई, जिसने भारत को 300 के पार पहुंचाया।
लेकिन चाय के ब्रेक के बाद जैसे ही राहुल आउट हुए, पूरी बल्लेबाज़ी क्रम चरमरा गई। अगले कुछ ओवरों में करुण नायर, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह भी पवेलियन लौट गए। आखिरी 6 विकेट सिर्फ 31 रन में गिर गए और भारत 364 पर सिमट गया।
पहली पारी में भी हुआ था ऐसा ही हाल
पहली पारी में भी भारतीय बल्लेबाजों ने शुरुआत में शानदार प्रदर्शन किया था। टीम ने 3 विकेट पर 430 रन बना लिए थे, लेकिन उसके बाद अचानक गिरावट आई और पूरी टीम 471 रन पर ऑलआउट हो गई। यानी अंतिम 7 विकेट केवल 41 रन में गिरे थे।
दोनों पारियों में बल्लेबाजी क्रम का इस तरह लड़खड़ाना टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय बन गया है और इंग्लैंड को मैच में वापसी का बड़ा मौका मिल गया।