Bhooth Bangla Release Date: अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट फाइनल हुई। जानें कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी और कौन-कौन है स्टार कास्ट में।
Bhooth Bangla Release Date: अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। लंबे समय बाद अक्षय और प्रियदर्शन की इस जोड़ी का रीयूनियन होने जा रहा है, जिसने पहले भी कई यादगार और क्लासिक फिल्में दी हैं। हॉरर-कॉमेडी जॉनर की इस फिल्म को लेकर दर्शक लंबे समय से उत्साहित हैं, और अब मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।
also read: वरुण धवन ने फैन के कमेंट पर दिया अनोखा जवाब, कहा बॉर्डर-2…
‘भूत बंगला’ कब होगी रिलीज? (Bhooth Bangla Release Date)
प्रियदर्शन निर्देशित और अक्षय कुमार स्टारर ‘भूत बंगला’ 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर ऑफिशियल पोस्टर शेयर करते हुए रिलीज डेट की जानकारी दी। पोस्टर के कैप्शन में लिखा गया: “बंगला से एक खबर आई है! 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है भूत बंगला।”
View this post on Instagram
फैंस इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म में अक्षय कुमार और प्रियदर्शन को एक बार फिर साथ देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। अक्षय कुमार हमेशा इस जॉनर में शानदार प्रदर्शन करते आए हैं, और इस बार भी दर्शकों को हंसाने और डराने का मिश्रण देखने को मिलेगा।
‘भूत बंगला’ स्टार कास्ट और क्रू (Bhooth Bangla Release Date)
‘भूत बंगला’ की कहानी को और भी मजेदार बनाती है इसकी शानदार कास्ट। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, जिस्सू सेनगुप्ता, असरानी और वामिका गब्बी भी नजर आएंगे।
प्रियदर्शन की इस फिल्म की शूटिंग राजस्थान, जयपुर और हैदराबाद सहित कई लोकेशंस पर की गई है। शोभा कपूर, एकता आर. कपूर और अक्षय कुमार ने अपने बैनर Cape of Good Films के तहत फिल्म का निर्माण किया है। इसके को-प्रोड्यूसर फारा शेख और वेदांत बाली हैं, जबकि एकता कपूर के Balaji Telefilms का भी समर्थन मिला है। कहानी आकाश ए. कौशिक ने लिखी है, स्क्रीनप्ले रोहन शंकर, अभिलाष नायर और प्रियदर्शन ने तैयार किया है, और डायलॉग्स रोहन शंकर ने लिखे हैं।
इस अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी से फैंस को खूब हंसी और रोमांच का अनुभव मिलने की पूरी उम्मीद है।