जोस बटलर ने IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए अपने टी20 करियर में 600 छक्कों का रिकॉर्ड बनाया। 27 गेंदों में 52 रन की धमाकेदार पारी।
गुजरात टाइटंस के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर ने IPL 2026 के 14वें लीग मैच में टी20 करियर में 600 छक्कों का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया। यह मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अरुण जटेली स्टेडियम में खेला गया।
बटलर की धमाकेदार पारी
दिल्ली के खिलाफ नंबर तीन पर बैटिंग करने उतरे बटलर ने 27 गेंदों में 3 चौके और 5 छक्कों की मदद से 52 रन बनाकर गुजरात को शानदार शुरुआत दिलाई। इससे पहले पिछले दो मैचों में बटलर फॉर्म की तलाश में थे। पंजाब के खिलाफ उन्होंने 38 और राजस्थान के खिलाफ 26 रन बनाए थे।
also read: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह की पहली गेंद पर जड़ा छक्का,…
टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
जोस बटलर अब दुनिया के टॉप टी20 छक्का लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं। इस लिस्ट में उनके ऊपर केवल आंद्रे रसेल, कीरोन पोलार्ड, निकोलस पूरन और क्रिस गेल हैं।
टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 बल्लेबाज:
- क्रिस गेल – 1056 छक्के
- कीरोन पोलार्ड – 982 छक्के
- आंद्रे रसेल – 784 छक्के
- निकोलस पूरन – 712 छक्के
- जोस बटलर – 600 छक्के
- एलेक्स हेल्स – 595 छक्के
- कॉलिन मुनरो – 582 छक्के
जोस बटलर का टी20 करियर
अब तक बटलर ने टी20 फॉर्मेट में 495 मैचों में 466 पारियों में बैटिंग करते हुए 34.94 की औसत और 146.11 के स्ट्राइक रेट से कुल 13,909 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 8 शतक और 98 अर्धशतक लगाए हैं, जिसमें उनका हाई स्कोर 124 रन रहा।
IPL 2026 में फॉर्म का संकेत
दिल्ली के खिलाफ इस पारी से बटलर ने साबित कर दिया कि वे अपने फॉर्म में लौट आए हैं और गुजरात टाइटंस के लिए IPL 2026 में बड़े योगदान देने के लिए तैयार हैं।