बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना अब तक अपने अभिनय के लिए सुर्खियों में रहते आए हैं, लेकिन इस बार वे विवादों में फंसे हुए हैं। ‘सेक्शन 375’ के डायरेक्टर मनीष गुप्ता ने अक्षय खन्ना पर आरोप लगाया है कि उन्होंने फिल्म का कॉन्ट्रैक्ट तोड़ा और शूटिंग लगभग छह महीने तक रोक रखी।
मनीष गुप्ता ने बताया कि 2017 में अक्षय ने उनकी फिल्म ‘सेक्शन 375’ साइन की थी, जिसमें वे खुद डायरेक्टर और राइटर थे, जबकि कुमार मंगत निर्माता थे। फिल्म के लिए अक्षय की फीस 2 करोड़ रुपये तय की गई थी और उन्होंने 21 लाख रुपये एडवांस में लिए। लेकिन अचानक उन्होंने अपनी तय शूटिंग तारीखें दूसरी फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ के लिए दे दी और लंदन रवाना हो गए। इस वजह से मनीष और उनकी टीम छह महीने तक फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं कर पाए।
also read: जिया शंकर ने अभिषेक मल्हान संग सगाई की अफवाहों को किया…
मनीष ने आगे कहा कि अक्षय ने फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद कॉन्ट्रैक्ट में तय 2 करोड़ रुपये के बजाय 3.25 करोड़ रुपये की मांग की। उन्होंने फिल्म पर पूरा कंट्रोल अपने हाथ में रखना चाहा, जिससे मनीष को निर्देशक के तौर पर मुश्किलें आईं। मनीष ने इसे अनुचित व्यवहार बताया और विरोध किया।
डायरेक्टर मनीष ने बताया कि अक्षय के दबाव के कारण निर्माता कुमार मंगत ने उन्हें फिल्म से हटा दिया। इसके साथ ही उनकी तीन साल की मेहनत से तैयार स्क्रिप्ट और प्री-प्रोडक्शन हार्ड ड्राइव भी जब्त कर ली गई। मनीष ने कहा कि उन्होंने अक्षय के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी, और उनके वकील बॉम्बे हाई कोर्ट में केस तैयार कर रहे थे।
मनीष गुप्ता ने निष्कर्ष में कहा कि आज फिल्म ‘दृश्यम 3’ में अक्षय के अनथेकिल बिहेवियर का खामियाजा निर्माता कुमार मंगत भुगत रहे हैं। उनके अनुसार, फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर अभिनेता की मनमानी के सामने निर्देशक दबाव में आ जाते हैं, लेकिन उन्होंने अपना स्टैंड रखा।
