करण जौहर की फिल्म ‘होमबाउंड’ को ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। फिल्म की कास्ट ने खुशी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किए हैं।
करण जौहर के होम प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘होमबाउंड’ ने ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट होने की ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। यह खबर पूरी फिल्म की कास्ट और टीम के लिए एक भावुक पल साबित हुई है। फिल्म ने कान्स फिल्म फेस्टिवल से लेकर ऑस्कर तक का सफर तय किया है और अब इसे ऑस्कर में नामांकित होने की राह पर देखा जा रहा है। करण जौहर, जाह्नवी कपूर, ईशान खट्टर, कियारा आडवाणी और पूरी टीम ने इस सफलता पर खुशी जताते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किए हैं।
also read: तान्या मित्तल का घर पर हुआ शानदार स्वागत, फूट-फूट कर बहाए…
करण जौहर ने जाहिर की खुशी
करण जौहर ने अपनी खुशी का इज़हार करते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, “मैं नहीं जानता कि मैं यह कैसे बताऊं कि मैं ‘होमबाउंड’ की यात्रा से कितना गर्वित, खुश और उत्साहित हूं। कान्स से लेकर ऑस्कर तक, यह एक अद्भुत यात्रा रही है। हमारे इतने सारे सपनों को सच करने के लिए नीरज घायवान का धन्यवाद। इस खास फिल्म की पूरी कास्ट, क्रू और टीम को ढेर सारा प्यार।”
View this post on Instagram
स्टारकास्ट ने भी शेयर किए पोस्ट
फिल्म की लीड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने भी सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर की। उन्होंने ऑस्कर शॉर्टलिस्ट की सूची में फिल्म की फोटो शेयर करते हुए लिखा, “होमबाउंड 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म के लिए शॉर्टलिस्ट हो गई है, और फाइनल नॉमिनेशन जनवरी में होंगे।” ईशान खट्टर ने इस खुशी को हृदय इमोजी के साथ शेयर किया। फिल्म में सेकंड लीड रोल निभाने वाले विशाल जेठवा ने खुशी जाहिर करते हुए लिखा, “थैंक यू भगवान जी, पापा होते तो बहुत खुश होते।”

होमबाउंड की ग्लोबल पहचान
यह फिल्म पहले ही कान्स फिल्म फेस्टिवल और टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) में स्क्रीन की जा चुकी है और वहाँ भी इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। विदेशों में इसे स्टैंडिंग ओवेशन भी मिले थे। अब ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट होना इस फिल्म के लिए और पूरे भारतीय सिनेमा के लिए गर्व का पल है।
View this post on Instagram
भारतीय सिनेमा के लिए गर्व का पल
ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट होना भारतीय सिनेमा की वैश्विक पहचान को और मजबूत करता है। यह फिल्म और उसकी टीम के लिए सिर्फ एक उपलब्धि नहीं, बल्कि भारत की सिनेमा इंडस्ट्री के लिए भी एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है। अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि क्या ‘होमबाउंड’ अगले महीने ऑस्कर में नॉमिनेट होती है और क्या यह भारतीय सिनेमा को ऑस्कर में जीत दिला पाएगी।
