हेमा मालिनी धर्मेंद्र की याद में 11 दिसंबर को दिल्ली में दूसरी प्रेयर मीट रख रही हैं, जिसमें बेटियां ईशा और अहाना देओल समेत हाई-प्रोफाइल सेलेब्स शामिल होंगे।
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के बाद उनकी दूसरी पत्नी हेमा मालिनी धर्मेंद्र की याद में एक और विशेष प्रेयर मीट आयोजित कर रही हैं। इस मीट में कई हाई-प्रोफाइल सेलेब्स और परिवार के सदस्य शामिल होंगे।
धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर 2025 को हुआ था। उनके अंतिम संस्कार को देओल परिवार ने निजी रखा। इसके बाद उनके दोनों बेटों सनी देओल और बॉबी देओल ने 27 नवंबर को पहली प्रेयर मीट का आयोजन किया था। धर्मेंद्र की अस्थि विसर्जन भी हरिद्वार में संपन्न हो चुका है।
View this post on Instagram
अब धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी और उनकी बेटियां ईशा देओल और अहाना देओल दिल्ली में एक और प्रेयर मीट आयोजित कर रही हैं। यह कार्यक्रम 11 दिसंबर 2025 को डॉक्टर अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, जनपथ, नई दिल्ली में दोपहर 4 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। इस प्रेयर मीट में भरत तख्तानी, वैभव वोरा और उनके परिवार सहित कई अन्य सेलेब्स शामिल होंगे।
इससे पहले हेमा ने धर्मेंद्र की याद में गीता पाठ का आयोजन मुंबई में अपने घर पर किया था, जिसमें बॉलीवुड सेलेब्स और उनके करीबी दोस्त शामिल हुए थे।
also read: कनिका कपूर के लाइव कॉन्सर्ट में फैन ने किया शर्मनाक…
धर्मेंद्र ने अपने जीवन में दो शादियां कीं। उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर थीं, जिनसे उनके चार बच्चे हैं—दो बेटे सनी देओल, बॉबी देओल, और दो बेटियां अजीता और विजेता। धर्मेंद्र ने दूसरी शादी हेमा मालिनी से की, जिनके दो बच्चे हैं—ईशा और अहाना देओल। हालांकि धर्मेंद्र और हेमा साथ नहीं रहते थे; धर्मेंद्र अपनी पहली पत्नी प्रकाश के साथ फार्महाउस पर रहते थे।
धर्मेंद्र के निधन के बाद हेमा मालिनी बेहद दुख में हैं। उन्होंने 8 दिसंबर को धर्मेंद्र की बर्थ एनिवर्सरी पर एक इमोशनल पोस्ट भी साझा की थी।