Cardamom Benefits: इलायची केवल खाने के स्वाद और खुशबू के लिए ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है। भारतीय किचन में इसका इस्तेमाल काफी आम है, खासकर खाने के बाद इसे चबाने की आदत। यह आदत न सिर्फ पाचन में मदद करती है, बल्कि सांसों की ताजगी और मुंह की सफाई के लिए भी लाभकारी मानी जाती है। रिसर्च के अनुसार, इलायची में मौजूद प्राकृतिक एंटीमाइक्रोबियल गुण मुंह की बदबू को कम करने में सहायक होते हैं।
खाने के बाद इलायची चबाने के फायदे
डॉ. मंजूषा अग्रवाल के अनुसार, इलायची में सिनेओल, लिमोनीन, टरपिनीन और फ्लेवोनॉयड्स जैसे सक्रिय तत्व पाए जाते हैं। ये तत्व पाचन सुधारने, सूजन कम करने, दिल और मेटाबॉलिक हेल्थ को बेहतर बनाने और सांसों को ताजा रखने में मदद करते हैं। शोध दिखाता है कि खाने के बाद इलायची चबाने से पैंक्रियाटिक एंजाइम्स जैसे लाइपेज, एमाइलेज और प्रोटीएज सक्रिय होते हैं। कुछ मामलों में आंतों से जुड़े एंजाइम्स भी सक्रिय होकर भोजन को पचाने में मदद करते हैं।
also read: Heart Health Tips: सिर्फ सुबह टहलने से नहीं होगी हार्ट…
गैस, ब्लोटिंग और अपच में राहत
इलायची में कार्मिनेटिव और एंटी-फ्लैटुलेंस गुण पाए जाते हैं। इसका मतलब है कि यह पेट में गैस, सूजन और भारीपन को कम करने में मदद करती है। इलायची में पाए जाने वाले तत्व जैसे 1,8-सिनेओल, अल्फा-पाइनीन, सैबिनीन, लिमोनीन और टरपिनियोल सूजन-रोधी और एंटीऑक्सीडेंट गुण प्रदान करते हैं। ये पेट की अंदरूनी परत की सूजन को कम करके एसिड रिफ्लक्स और हार्टबर्न जैसी समस्याओं में राहत देते हैं।
सांसों की बदबू दूर करने में मदद
इलायची में मौजूद बायोएक्टिव कंपाउंड्स इसे ताजगी और खुशबू देने में मदद करते हैं। बीज चबाने से लार का बहाव बढ़ता है, जिससे ड्राई माउथ कम होती है और दांतों की प्राकृतिक सफाई होती है।
इलायची कैसे और कितनी खाएं
-
खाने के बाद हरी इलायची लेना सबसे अच्छा माना जाता है।
-
फली को हल्का दबाकर तोड़ें और बीज चबाएं।
-
छिलका निगलना जरूरी नहीं है।
-
रोजाना 1 इलायची काफी होती है; अधिक लेने से मुंह में खुजली, खांसी या पेट में समस्या हो सकती है।
-
पित्त की पथरी वाले लोग, गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाएं या दवाइयां ले रहे लोग सावधानी बरतें।
-
विशेषज्ञ सुझाव देते हैं कि इसे रोजाना न लें, बल्कि 15-20 दिन में एक बार ही खाएं।