SMAT 2025: अमित पासी ने डेब्यू टी20 में 114 रन बनाकर बनाया रिकॉर्ड, 9 छक्के और 10 चौके की मदद से बड़ौदा की जीत में किया योगदान। जानें पूरी कहानी और डेब्यू शतक की खास बातें।
SMAT 2025: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) 2025 में बड़ौदा के 26 वर्षीय बल्लेबाज अमित पासी ने अपने डेब्यू टी20 मैच में इतिहास रच दिया। जिमखाना ग्राउंड पर सर्विसेज के खिलाफ खेलते हुए अमित पासी ने सिर्फ 55 गेंदों में 114 रन ठोक दिए, जिसमें 9 छक्के और 10 चौके शामिल थे। इस धमाकेदार प्रदर्शन के साथ ही उन्होंने टी20 डेब्यू में सबसे बड़ी पारियों की सूची में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।
डेब्यू में धुआंधार शतक
अमित की पारी न केवल शानदार रही बल्कि उन्होंने भारतीय घरेलू क्रिकेट में अपने आगमन का जोरदार ऐलान भी कर दिया। उनके 114 रन ने पाकिस्तान के बिलाल आसिफ के 2015 के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली थी, जिन्होंने अपने डेब्यू में इसी स्कोर तक पहुंचा था।
also read: सौरव गांगुली का बड़ा बयान: टी20 में सूर्यकुमार यादव नहीं,…
टी20 डेब्यू में सबसे बड़ी पारियों की लिस्ट:
-
114 रन – बिलाल आसिफ (2015)
-
114 रन – अमित पासी (2025)
-
112 रन – मोइन खान (2005)
-
नाबाद 108 रन – एम स्पोर्स (2022)
-
106 रन – शिवम भांबरी (2019)
तीसरे भारतीय के रूप में डेब्यू शतक
अमित पासी अब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में डेब्यू मैच में शतक लगाने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले 2010 में अक्षय रेड्डी और 2019 में शिवम भांबरी ने यह उपलब्धि हासिल की थी। यह उपलब्धि लगभग छह साल बाद किसी भारतीय खिलाड़ी ने हासिल की।
अमित पासी के शतक से बड़ौदा की जीत
अमित की जबरदस्त पारी की बदौलत बड़ौदा ने 220 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में सर्विसेज की टीम अच्छी शुरुआत करने के बावजूद बड़े लक्ष्य का दबाव झेलते हुए केवल 207 रन ही बना सकी। कुंवर पाठक और रवि चौहान ने 51-51 रन बनाए, जबकि कप्तान मोहित अहलावत ने 41 रन की तेज पारी खेली। बड़ौदा ने 13 रन से मैच जीतकर टूर्नामेंट में अपनी चौथी जीत दर्ज की।