Airtel का 999 रुपये का ब्रॉडबैंड प्लान: 100Mbps स्पीड, 3.3TB डेटा और Netflix, Prime Video सहित 22+ OTT सब्सक्रिप्शन के साथ।
Airtel Broadband Plans: भारती एयरटेल अपने ग्राहकों को कई शानदार ब्रॉडबैंड प्लान्स ऑफर करती है। इनमें से एक प्लान खासतौर पर 100Mbps की फास्ट इंटरनेट स्पीड और कई OTT सब्सक्रिप्शन्स के लिए जाना जाता है।
Airtel 999 रुपये का ब्रॉडबैंड प्लान
एयरटेल का यह प्लान 999 रुपये मासिक शुल्क पर आता है। पहले इसमें 200Mbps की स्पीड थी, लेकिन अब इसे 100Mbps कर दिया गया है। हालांकि स्पीड कम हुई है, लेकिन डेटा लिमिट और OTT बेनिफिट्स वैसा ही बने हुए हैं।
also read: BSNL 485 रुपये वाला 72 दिन का प्रीपेड प्लान: रोजाना 2.5GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉल और 100 SMS
प्लान के प्रमुख फीचर्स:
-
स्पीड: 100Mbps डाउनलोड और अपलोड
-
डेटा: 3.3TB (3300GB)
-
OTT सब्सक्रिप्शन: Netflix, Amazon Prime Video, Disney+ Hotstar और अन्य 22+ प्लेटफॉर्म
-
Adobe Xpress Premium: 1 साल के लिए 4,000 रुपये का सब्सक्रिप्शन
-
Google One: 6 महीने के लिए ट्रायल
Airtel के अन्य बेहतरीन प्लान्स
एयरटेल देश में फिक्स्ड-ब्रॉडबैंड सेक्टर में दूसरे नंबर पर है और अपने कस्टमर्स को AirFiber और Fiber दोनों सर्विस उपलब्ध कराती है। कंपनी के पास 699 रुपये, 899 रुपये, 1199 रुपये, 1599 रुपये और 3999 रुपये के अन्य प्लान्स भी हैं। इन प्लान्स के साथ IPTV बेनिफिट्स भी बंडल किए जाते हैं।
OTT और Google One सब्सक्रिप्शन
Airtel के 999 रुपये के प्लान की सबसे बड़ी खासियत हैं OTT सब्सक्रिप्शन जैसे Netflix, Amazon Prime Video और Google One।
-
Google One सब्सक्रिप्शन सिर्फ ट्रायल के रूप में 6 महीने के लिए मिलता है।
-
6 महीने के बाद इसे जारी रखने के लिए 130 रुपये मासिक देने होंगे।