अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 50 छक्के लगाए और वेस्टइंडीज के एविन लुईस का रिकॉर्ड तोड़ा। जानिए उनके धमाकेदार प्रदर्शन और क्रिकेट इतिहास से जुड़ी खास बातें।
अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में एक नया रिकॉर्ड अब भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के नाम हो गया है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के मुकाबले में सबसे तेज 50 छक्के लगाने का अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। इस धमाकेदार प्रदर्शन से वे क्रिकेट इतिहास में सबसे कम गेंदों में 50 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
अभिषेक शर्मा ने तोड़ा एविन लुईस का रिकॉर्ड
टी20 अंतरराष्ट्रीय में 331 गेंद खेलकर 50 छक्के पूरा करने वाले अभिषेक शर्मा ने वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज एविन लुईस (366 गेंद) का रिकॉर्ड तोड़ा। इससे पहले यह रिकॉर्ड एविन लुईस के नाम था। इसके अलावा आंद्रे रसेल ने भी 409 गेंदों में 50 छक्के पूरे किए थे। अभिषेक के इस कारनामे से दुनिया के कई दिग्गज खिलाड़ी जैसे क्रिस गेल, सूर्यकुमार यादव और युवराज सिंह भी पीछे रह गए हैं।
टी20 में सबसे कम गेंदों में 50 छक्के लगाने वालों की टॉप 5 सूची
-
अभिषेक शर्मा – 331 गेंद
-
एविन लुईस – 366 गेंद
-
आंद्रे रसेल – 409 गेंद
-
हजरतुल्लाह जजई – 492 गेंद
-
सूर्यकुमार यादव – 510 गेंद
also read: IND vs PAK T20I Record: भारत बनाम पाकिस्तान टी20 मुकाबलों…
सबसे कम पारियों में 50 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने अपनी 20वीं अंतरराष्ट्रीय टी20 पारी में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इस लिहाज से वे एविन लुईस के बराबर हो गए हैं। वहीं, इस लिस्ट में क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी जैसे क्रिस गेल (25 पारियां), सूर्यकुमार यादव (29 पारियां) और युवराज सिंह (31 पारियां) भी शामिल हैं, जो अब अभिषेक से पीछे हैं।
शीर्ष बल्लेबाज और उनकी पारियां:
-
अभिषेक शर्मा – 20 पारी
-
एविन लुईस – 21 पारी
-
क्रिस गेल – 25 पारी
-
सूर्यकुमार यादव – 29 पारी
-
शेन वॉटसन – 30 पारी
-
युवराज सिंह – 31 पारी