AAP विधायक सौरभ भारद्वाज ने पीएम नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि महिलाओं के ₹2500 देने का वादा पूरा नहीं हुआ, और रैली में भीड़ जुटाने के लिए सरकारी संसाधनों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनावी वादों को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री ने घोषणा की थी कि 8 मार्च 2025 से पहले दिल्ली की सभी महिलाओं के बैंक खातों में ₹2500 भेजे जाएंगे, जिसे “मोदी की गारंटी” बताया गया था।
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अब 8 मार्च 2026 आने वाला है, लेकिन महिलाओं के खातों में यह राशि नहीं पहुंची। उनके मुताबिक, प्रधानमंत्री की दिल्ली के बुराड़ी में होने वाली रैली के दौरान इस मुद्दे पर उनसे जवाब मांगा जाएगा कि यह वादा अब तक क्यों पूरा नहीं हुआ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने चुनाव के दौरान कहा था कि 8 मार्च 2025 से पहले दिल्ली की सभी महिलाओं के खातों में ₹2500 आ जायेंगे। उन्होंने इसे मोदी की गारंटी बताया था।
अब कल 8 मार्च 2026 है और कल बुराड़ी में प्रधानमंत्री मोदी जी आयेंगे और कल हम वहां पूछेंगे कि मोदी जी, आपकी… pic.twitter.com/gOeNYzw4VT
— Aam Aadmi Party Delhi (@AAPDelhi) March 7, 2026
रैली को लेकर भी लगाए आरोप
AAP नेता ने प्रधानमंत्री की प्रस्तावित रैली को लेकर भी कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार के एक साल के कामकाज से दिल्ली के लोग नाराज हैं, इसलिए रैली में स्वाभाविक रूप से भीड़ नहीं जुट रही है।
सौरभ भारद्वाज का आरोप है कि रैली में भीड़ बढ़ाने के लिए दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों को बसों में भरकर लाने की तैयारी की जा रही है और सरकारी संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है।
also read: दिल्ली की आर्थिक स्थिति पर सवाल: AAP विधायक सौरभ भारद्वाज…
सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स को लेकर दावा
AAP नेता ने यह भी दावा किया कि सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स को रैली में वर्दी पहनकर नहीं बल्कि साधारण कपड़ों में आने के लिए कहा गया है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता अब सरकार से अपने वादों का हिसाब मांग रही है। इस बयान के बाद दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।