Redmi 15R 5G लॉन्च: दमदार 6000mAh बैटरी, 12GB RAM और 120Hz डिस्प्ले के साथ नया स्मार्टफोन। जानें कीमत, फीचर्स और भारत में मुकाबले के बारे में पूरी जानकारी।
चीन की कंपनी Redmi ने अपने नए स्मार्टफोन Redmi 15R 5G को लॉन्च कर दिया है। यह फोन खासतौर पर अपनी पावरफुल 6000mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के लिए आकर्षक है। Redmi 15R 5G को कुल 4 कलर ऑप्शन में पेश किया गया है और यह 5 अलग-अलग RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसकी शुरुआती कीमत लगभग 13,000 रुपये (1,099 युआन) से शुरू होती है। फिलहाल यह डिवाइस केवल चीन में उपलब्ध है।
Redmi 15R 5G के प्रमुख फीचर्स
Redmi 15R 5G में 6.9 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz के रिफ्रेश रेट और 240Hz के टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करता है। इसके डिस्प्ले को ब्लू लाइट एमिशन से बचाने के लिए TUV Rheinland सर्टिफिकेशन भी मिला है, जो यूजर्स की आंखों की सुरक्षा करता है। फोन एंड्रॉयड 15 पर आधारित हाइपरOS 2 इंटरफेस पर चलता है और इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है।
also read: iPhone 17 Pro Max की मारामारी! कॉस्मिक ऑरेंज कलर ऑप्शन…
इस स्मार्टफोन में RAM के 5 विकल्प मिलते हैं – 4GB, 6GB, 8GB और 12GB के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज विकल्प भी मौजूद हैं। कैमरे की बात करें तो, इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। साथ ही 6000mAh की दमदार बैटरी के साथ यह फोन 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। फोन का वजन लगभग 205 ग्राम है।
Redmi 15R 5G की कीमत और उपलब्धता
Redmi 15R 5G के 5 वेरिएंट की कीमतें इस प्रकार हैं: 4GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत लगभग 13,000 रुपये, 6GB + 128GB की कीमत 19,000 रुपये, 8GB + 128GB की कीमत 23,000 रुपये, 8GB + 256GB की कीमत 25,000 रुपये और 12GB + 256GB की कीमत लगभग 28,000 रुपये है। फिलहाल यह फोन केवल चीन में उपलब्ध है, भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
भारत में मुकाबला
अगर Redmi 15R 5G भारत में लॉन्च होता है तो इसका मुकाबला IQOO Z10X 5G से होगा। IQOO Z10X 5G में 6.7 इंच का डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह फोन भारत में फ्लिपकार्ट पर लगभग 13,680 रुपये में उपलब्ध है।