NexPhone: नया स्मार्टफोन जो Android 16, Linux और Windows 11 तीनों OS पर चलता है। 12GB RAM, 64MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ।
NexDeck, जो लैपटॉप डॉक एक्सेसरीज़ के लिए जाना जाता है, ने अपना नया स्मार्टफोन NexPhone लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन खास इसलिए है क्योंकि यह Android 16, Linux और Windows 11 तीनों ऑपरेटिंग सिस्टम्स को सपोर्ट करता है। डुअल-बूट फीचर के साथ, यह फोन उपयोगकर्ताओं को Windows 11 को कस्टम लॉन्चर शेल के जरिए चलाने की सुविधा भी देता है।
NexPhone की कीमत और उपलब्धता
NexPhone का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट $549 (लगभग ₹50,000) में उपलब्ध है। फोन को डार्क ग्रे कलर में पेश किया गया है। इच्छुक ग्राहक कंपनी की वेबसाइट पर $199 (लगभग ₹18,000) का डिपॉजिट देकर प्री-रिज़र्वेशन कर सकते हैं। NexPhone की शिपिंग Q3 2026 से शुरू होगी।
NexPhone की प्रमुख विशेषताएं
-
तीन ऑपरेटिंग सिस्टम: NexPhone मल्टी-बूट सपोर्ट के साथ आता है। उपयोगकर्ता Android 16 एप्स, फुल Linux OS (Dembian) और Windows 11 ऑन ARM का अनुभव कर सकते हैं।
-
डेस्कटॉप मोड: Windows 11 के साथ, फोन को एक्सटर्नल मॉनिटर से जोड़कर फुल-fledged PC की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।
-
यूजर इंटरफेस: मोबाइल UI में ग्रिड-स्टाइल इंटरफेस है, जो पुराने Nokia Lumia और Windows फोन की याद दिलाता है।
also read: Samsung Galaxy S26 Series फरवरी में होगी लॉन्च, तीन नए…
स्पेसिफिकेशन्स
-
डिस्प्ले: 6.58-इंच LCD स्क्रीन, 1080 x 2403 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 403 PPI और Corning Gorilla Glass 3।
-
प्रोसेसर: Qualcomm Dragonwing QCM6490 ऑक्टा-कोर, 64-bit, 2.7GHz पीक क्लॉक।
-
रैम और स्टोरेज: 12GB RAM और 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज।
-
GPU: Qualcomm Adreno 643।
-
कैमरा: 64MP Sony IMX787 प्राइमरी + 13MP अल्ट्रा-वाइड, फ्रंट कैमरा 10MP। 4K 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग।
-
कनेक्टिविटी: Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.2, NFC, GPS, BeiDou, Galileo, GLONASS, USB Type-C 3.1।
-
एक्सटर्नल कनेक्टिविटी: USB Type-C मॉनिटर, HDMI, माउस और कीबोर्ड सपोर्ट।
-
बैटरी और चार्जिंग: 5,000mAh बैटरी, 18W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग।