PUNJAB NEWS : 64-लुधियाना पश्चिम के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन, 8 नामांकन पत्र जमा किए गए हैं।
पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार जीवन गुप्ता और सुनीता रानी (कवरिंग उम्मीदवार) द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। इसके अलावा, नवनीत कुमार ने शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) से अपना नामांकन दाखिल किया है इसके अलावा पांच निर्दलीय उम्मीदवारों हरमिंदर अरोड़ा, भोला सिंह, रेनू, पवनदीप सिंह और गुरदीप सिंह काहलों ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। उन्होंने आगे कहा कि नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवारों की कुल संख्या अब 22 हो गई है।
उल्लेखनीय है कि नामांकन पत्रों की जांच 3 जून को की जाएगी, जबकि नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 5 जून है।