बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर की संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद बढ़ता जा रहा है। हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट में संजय की वसीयत को लेकर बड़ा मुद्दा उठ खड़ा हुआ है। संजय की मां रानी कपूर ने अदालत में आरोप लगाया है कि उनकी बहू प्रिया सचदेव संजय की संपत्ति पर कब्जा करने की कोशिश कर रही हैं, जबकि वे अपने बेटे की मौत का दुख मनाने के बजाय संपत्ति को लेकर सक्रिय हैं।
रानी कपूर का आरोप और वसीयत का मुद्दा
रानी कपूर ने कोर्ट में कहा कि संजय और प्रिया के बीच मई 2023 से तनाव चल रहा था और अक्सर झगड़े होते थे। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि संजय ने उन्हें अपनी वसीयत के बारे में कभी कुछ नहीं बताया। वसीयत में उनका नाम शामिल नहीं है, जबकि संजय हमेशा कहते थे कि उन्हें सब कुछ अपनी मां से मिला है।
also read: बिग बॉस 19: मीडिया राउंड में भावुक हुए गौरव खन्ना, पत्नी…
रानी के वकील का कहना है कि यदि संजय वसीयत बना रहे थे, तो इसमें यह स्पष्ट किया जाना चाहिए था कि उनकी संपत्ति प्रिया के नाम की जाएगी और उन्हें कुछ नहीं मिलेगा। यह मामला जस्टिस ज्योति सिंह के समक्ष पेश किया गया, जो करिश्मा कपूर और संजय कपूर के बच्चों द्वारा दायर केस की भी सुनवाई कर रही हैं। करिश्मा के बच्चे संजय की कथित वसीयत को चुनौती दे रहे हैं और चाहते हैं कि प्रिया उन्हें संपत्ति से बेदखल न कर सकें।
प्रिया ने संपत्ति पर किया नियंत्रण करने का प्रयास
सुनवाई के दौरान वरिष्ठ वकील वैभव गग्गर ने आरोप लगाया कि संजय की मौत के बाद प्रिया ने उनकी संपत्ति पर पूरा नियंत्रण हासिल करने की कोशिश की। अदालत में पेश की गई सूची में कई कीमती संपत्तियां शामिल हैं, जैसे कि कलाकृतियां, बैंक बैलेंस, म्यूचुअल फंड, बीमा, किराये की आय और महंगी घड़ियां।
रानी कपूर ने कहा कि यह विश्वास करना मुश्किल है कि संजय अपनी पूरी संपत्ति केवल प्रिया के नाम कर दें, जबकि उनका परिवार और अपने बच्चों के प्रति गहरा लगाव था। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 3 दिसंबर को निर्धारित की है।
संजय कपूर का निधन 12 जून को इंग्लैंड में एक पोलो मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से हुआ था।