Healthy Diet: 40 की उम्र में डाइट बदलना जरूरी है। जानें कौन से फल, सब्जियां और नट्स दिमाग को तेज और हेल्दी बनाए रखते हैं और याददाश्त बढ़ाते हैं।
Healthy Diet: 40 की उम्र सिर्फ शरीर ही नहीं, दिमाग के लिए भी महत्वपूर्ण मोड़ होती है। इस समय सही खानपान अपनाना मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी है। अक्सर लोग सोचते हैं कि भूलने की बीमारी या याददाश्त कमजोर होना केवल बुजुर्गों में होता है, लेकिन असल में यह प्रक्रिया 40 की उम्र से ही शुरू हो जाती है। यही वजह है कि इस उम्र को दिमाग की सेहत के लिए “टर्निंग पॉइंट” माना जाता है।
40 की उम्र में दिमाग पर क्यों पड़ता असर
विशेषज्ञों का कहना है कि 40 के बाद दिमाग में धीरे-धीरे बदलाव आना शुरू हो जाते हैं। दिमाग की गति धीमी होने लगती है, याददाश्त कमजोर हो सकती है और सोचने-समझने की क्षमता में हल्की गिरावट आ सकती है। PSRI हॉस्पिटल के डॉ. भास्कर शुक्ला बताते हैं कि गलत लाइफस्टाइल और खराब खानपान इन बदलावों को और तेज कर सकते हैं।
डाइट का दिमाग पर असर
अध्ययन (JAMA Neurology) बताते हैं कि 40 से 50 की उम्र में डाइट और आगे चलकर मानसिक स्वास्थ्य के बीच गहरा संबंध होता है। ज्यादा चीनी, जंक फूड और प्रोसेस्ड फूड से दिमाग में सूजन (inflammation) और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ता है, जिससे याददाश्त और फोकस प्रभावित होते हैं।
डॉ. शुक्ला का कहना है कि डाइट में ध्यान देने वाली तीन बातें हैं – समय, गुणवत्ता और मात्रा। रात में देर से खाना खाने से बचें और अपनी डाइट में ताजे फल, सब्जियां, बीज और नट्स शामिल करें।
also read: Natural Remedies For Hair: सिर्फ 10 मिनट में बालों की…
क्या खाएं ताकि दिमाग रहे तेज
40 की उम्र में दिमाग को हेल्दी रखने के लिए ये चीजें डाइट में शामिल करें:
- फल और सब्जियां – विशेषकर ब्लूबेरी, पालक, ब्रोकली
- नट्स और बीज – अखरोट, बादाम, सूरजमुखी के बीज
- प्रोसेस्ड फूड और सफेद चीनी से परहेज
इन चीजों से दिमाग का तनाव कम होता है और याददाश्त व फोकस लंबे समय तक बेहतर रहता है।
छोटी आदतें, बड़ा फायदा
डॉ. शुक्ला बताते हैं कि बड़े बदलाव की जरूरत नहीं है, बल्कि छोटी आदतें लंबे समय में बड़ा असर डालती हैं। जैसे:
- मीठे स्नैक्स की जगह फल खाना
- हर भोजन में अधिक सब्जियां शामिल करना
- जंक फूड कम करना
- नट्स और बीज का सेवन बढ़ाना
इन आसान बदलावों से आप 40 की उम्र के बाद भी दिमाग को तेज और हेल्दी रख सकते हैं।