कुछ खाद्य पदार्थ खाने से तुरंत अपच की समस्या शुरू हो सकती है। जानें कौन-से मसालेदार, तले-भुने, फैटी, खट्टे और प्रोसेस्ड फूड पेट की जलन, गैस और भारीपन बढ़ा सकते हैं और अपच से बचने के आसान तरीके।
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और गलत खानपान की आदतें सीधे पाचन तंत्र पर असर डाल रही हैं। समय पर न खाना, बाहर का तला-भुना भोजन, ज्यादा मसालेदार और तेल-फैट वाला खाना खाने से अपच की समस्या बढ़ सकती है। अपच होने पर पेट में भारीपन, गैस, डकार, जलन और सीने में बेचैनी जैसी परेशानियां सामने आती हैं। कई बार खाना खाने के बाद पेट दर्द या उल्टी जैसा मन भी हो सकता है। डॉक्टरों के अनुसार, बार-बार अपच होने का सबसे बड़ा कारण आपके खाने की आदतें हो सकती हैं।
मसालेदार और तला-भुना भोजन
ज्यादा मिर्च-मसाले वाला खाना और तली हुई चीजें पचाने में भारी होती हैं। इसके अलावा फास्ट फूड, जंक फूड और ज्यादा तेल में बनी चीजें पेट में जलन और एसिडिटी बढ़ा सकती हैं। पाचन धीमा होने के कारण पेट भारी और सीने में जलन जैसी समस्या हो सकती है।
ज्यादा फैट वाला खाना
फैट युक्त भोजन पचने में समय लेता है। इससे पेट लंबे समय तक भरा-भरा सा लगता है और गैस या सूजन की शिकायत बढ़ सकती है। खासकर तली हुई चीजें, प्रोसेस्ड फूड और बाहर का खाना अपच का जोखिम बढ़ा सकते हैं।
also read: क्या आप भी फैटी लिवर के शिकार हैं? आज से अपनाएं ये जरूरी…
खट्टे फल और अधिक एसिड वाले पदार्थ
संतरा, नींबू, मौसमी जैसे खट्टे फल और इनके जूस कुछ लोगों में अपच और एसिड रिफ्लक्स ट्रिगर कर सकते हैं। इन फलों में मौजूद अम्लीय तत्व पेट और भोजन नली में जलन पैदा कर सकते हैं, जिससे बेचैनी और एसिडिटी बढ़ जाती है।
कोल्ड ड्रिंक और सोडा
कार्बोनेटेड ड्रिंक, सोडा और एनर्जी ड्रिंक पेट में गैस और डकार की समस्या बढ़ा सकते हैं। इनमें मौजूद ज्यादा चीनी और आर्टिफिशियल स्वीटनर पाचन को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
कैफीन और अल्कोहल
कॉफी, चाय, एनर्जी ड्रिंक और शराब का अधिक सेवन अपच और सीने में जलन का कारण बन सकता है। खासकर रात में इनका सेवन पेट के लिए हानिकारक होता है और एसिडिटी बढ़ा सकता है।
प्रोसेस्ड और पैकेट फूड
डिब्बाबंद और पैकेट वाले स्नैक्स में फाइबर कम और नमक-फैट अधिक होता है। इससे पाचन तंत्र पर दबाव बढ़ता है और अपच की समस्या बढ़ सकती है।
अपच से बचाव के उपाय
-
हल्का और संतुलित भोजन करें।
-
समय पर भोजन करें और खाने को अच्छी तरह चबाएं।
-
तला-भुना, मसालेदार और जंक फूड कम खाएं।
-
हल्की एक्सरसाइज और दिन में थोड़ी टहलना पाचन में मदद करता है।
इस तरह की सावधानियों को अपनाकर आप अपच और पेट की जलन जैसी समस्याओं से बच सकते हैं।