Gym Diet: जिम में घंटों पसीना बहाना मसल्स बनाने के लिए काफी नहीं है। असली मसल ग्रोथ और रिकवरी आपकी डाइट पर निर्भर करती है। मसल्स तभी मजबूत बनते हैं जब उन्हें पर्याप्त और सही तरह का प्रोटीन मिले। लेकिन सवाल यह है कि अंडा, चिकन या पनीर में से कौन सा विकल्प आपके लिए सबसे कारगर है? आइए जानते हैं।
मसल्स बढ़ाने के लिए बेस्ट प्रोटीन फूड्स (Gym Diet)
1. अंडे: अंडा प्रोटीन का शानदार स्रोत है। इसमें नौ जरूरी अमीनो एसिड्स होते हैं जो मसल्स बनाने में सीधे मदद करते हैं। अंडे की जर्दी में मौजूद हेल्दी फैट्स और विटामिन B12 रिकवरी और एनर्जी के लिए फायदेमंद हैं। इसे उबालकर, ऑमलेट या स्क्रैम्बल करके खाया जा सकता है।
2. चिकन और लीन मीट: अगर आप नॉन-वेज पसंद करते हैं, तो चिकन मसल्स बनाने के लिए बेहतरीन विकल्प है। यह लो फैट और हाई प्रोटीन वाला होता है। इसके अलावा मटन और मछली में भी प्रोटीन, आयरन और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होते हैं, जो मसल रिकवरी में मदद करते हैं।
3. पनीर: भारतीय डाइट का अहम हिस्सा पनीर केसिन प्रोटीन से भरपूर होता है। यह धीरे-धीरे पचता है और लंबे समय तक मसल्स टूटने से बचाता है। पनीर को सब्जी, टिक्का या सलाद में शामिल करके प्रोटीन की मात्रा बढ़ाई जा सकती है।
also read: Best Time For Vitamin D: सर्दियों में कब लें धूप ताकि…
सप्लीमेंट्स कब मददगार हैं?
ज्यादातर प्रोटीन प्राकृतिक फूड्स से लेना चाहिए। लेकिन अगर डाइट में कमी हो, तो व्हे प्रोटीन या प्लांट-बेस्ड सप्लीमेंट्स उपयोगी हो सकते हैं। ध्यान दें कि इनमें अमीनो एसिड प्रोफाइल पूरा होना चाहिए और ऐडिटिव्स कम हों।
प्रोटीन का असर बढ़ाने के टिप्स
-
दिनभर प्रोटीन लें: प्रोटीन को सुबह, दोपहर और रात में बांटकर खाएं।
-
स्मार्ट कॉम्बो बनाएं: जैसे दाल और चावल, या रोटी और दाल। इससे पूरा अमीनो एसिड प्रोफाइल बनता है।
-
वर्कआउट के बाद प्रोटीन: जिम के 30–60 मिनट के भीतर प्रोटीन लेने से मसल रिकवरी तेज होती है।
-
हाइड्रेशन: ज्यादा प्रोटीन डाइट में पानी की जरूरत बढ़ जाती है। पर्याप्त पानी पिएं, इससे पाचन और न्यूट्रिएंट्स का अवशोषण बेहतर होता है।
इस प्रकार, सही प्रोटीन स्रोत और स्मार्ट डाइट प्लान आपके मसल्स के लिए गेम‑चेंजर साबित हो सकता है।