Golden Globes 2026 में प्रियंका चोपड़ा बनीं प्रेजेंटर, जानें पूरी प्रेजेंटर्स लिस्ट और उनके आने वाले फिल्मों व ग्लोबल प्रोजेक्ट्स के अपडेट।
Golden Globes 2026 में इस साल कई मशहूर हस्तियां प्रेजेंटर के रूप में नजर आएंगी, जिनमें भारतीय ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शामिल है। हॉलीवुड और ग्लोबल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुकी प्रियंका को 83वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2026 में प्रेजेंटर के रूप में चुना गया है।
Golden Globes 2026 के प्रेजेंटर
प्रियंका चोपड़ा के अलावा इस साल के गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड्स में जूलिया रॉबर्ट्स, जॉर्ज क्लूनी, मिला कुनिस, आना डे आर्मस, और जेनिफर गार्नर जैसी मशहूर हस्तियां भी प्रेजेंटर के तौर पर शामिल होंगी। इसके अलावा एम्मांडा सेफ्रेड, आयो एडेबिरी, क्रिस पाइन, कॉनर स्टॉरी, कोलमेन डोमिंगो, डेव फ्रांको, काइला सेडविक, लालीसा मैनोबल, मैकॉले कुलकिन और स्नूप डॉग भी अवॉर्ड शो में अपनी मौजूदगी से दर्शकों को सरप्राइज देंगे।
More #GoldenGlobes presenters just dropped! 👀
Don’t miss the 83rd Annual Golden Globes LIVE this Sunday at 8 ET | 5 PT @CBS and @paramountplus! pic.twitter.com/1pjcckCQAE
— Golden Globes (@goldenglobes) January 8, 2026
Golden Globes 2026 की खास बातें
83वां गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स सीबीएस पर लाइव दिखाया जाएगा और इसे पैरेमाउंट प्लस पर भी स्ट्रीम किया जाएगा। इस साल निकी ग्लेज़र होस्ट के रूप में वापसी करेंगी। शो का टाइमिंग अमेरिका में रविवार 5 बजे PT और 8 बजे ET है, जो भारत में सुबह 6:30 बजे होगा।
View this post on Instagram
प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्में
प्रियंका चोपड़ा इस समय अपनी कई आने वाली फिल्मों और प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। उनका बड़ा प्रोजेक्ट एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ है, जिसमें वह महेश बाबू के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। यह उनकी तेलुगु फिल्म डेब्यू होगी और फिल्म संक्रांति 2027 में रिलीज़ होगी।
also read: अविका गौर ने तोड़ा प्रेग्नेंसी रूमर्स का मौन, बोलीं- ‘कोई…
इसके अलावा प्रियंका ‘सिटाडेल’ के दूसरे सीजन में भी नजर आएंगी। उनकी अन्य फिल्म ‘द ब्लफ’ में वह 19वीं सदी की कैरेबियन समुद्री डाकू की भूमिका निभाएंगी, जिसमें कार्ल अर्बन उनके साथ होंगे। हाल ही में प्रियंका ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ में इद्रिस एल्बा और जॉन सीना के साथ एक्शन थ्रिलर मूवी में नजर आई थीं।