OG OTT Release Date: तेलुगु ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। पवन कल्याण और इमरान हाशमी स्टारर यह एक्शन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर चुकी है और अब इसे ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए तैयार किया जा रहा है। इस फिल्म को थिएटर्स में नहीं देख पाए फैंस के लिए अब नेटफ्लिक्स पर इसे देखने का मौका मिलेगा।
‘दे कॉल हिम ओजी’ OTT पर कब और कहां होगी रिलीज?
खबरों के अनुसार, ‘ओजी’ फिल्म 23 अक्टूबर 2025 से नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म के डिजिटल राइट्स अच्छी कीमत में बेचे गए हैं और जल्द ही इस बात की आधिकारिक घोषणा भी हो सकती है। 4 हफ्ते तक सिनेमाघरों में चलने के बाद यह फिल्म अब OTT प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी, जिससे देश-विदेश के दर्शक इसे घर बैठे देख पाएंगे।
also read: War 2 OTT Release Date: ‘वॉर 2’ ओटीटी पर कब होगी रिलीज,…
OG का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘दे कॉल हिम ओजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने 12वें दिन तक 1.40 करोड़ रुपये कमाए और कुल घरेलू कलेक्शन 184.20 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। पहले हफ्ते में फिल्म ने 169.3 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था। यह तेलुगु सिनेमा की 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बनी है, जिसने दुनिया भर में 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की।
फिल्म की खास बातें और स्टार कास्ट
फिल्म का निर्देशन सुजीत ने किया है और इसे डीवीवी दानय्या और कल्याण दासारी के डीवीवी एंटरटेनमेंट के तहत बनाया गया है। पवन कल्याण के अलावा इमरान हाशमी, प्रियंका मोहन, प्रकाश राज, श्रिया रेड्डी, सुदेव नायर, सुभलेका सुधाकर और हरीश उथमन ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। फिल्म के संगीतकार थमन हैं, जिन्होंने इसका ट्यून तैयार किया है।