पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की शादी टलने के बाद अफवाहें फैलने लगीं कि पलाश ने अपनी मंगेतर की फोटो और वीडियो डिलीट कर दी हैं। जानें सच, क्या पलाश ने ऐसा किया और शादी की नई तारीख पर क्या अपडेट हैं।
पलाश मुच्छल और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना की शादी, जो 23 नवंबर को होने वाली थी, अब टल चुकी है। दरअसल, स्मृति के पिता की अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण इस शादी को पोस्टपोन किया गया। शादी के एक दिन बाद ही पलाश मुच्छल को भी स्मृति के होमटाउन सांगली के एक अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। बाद में उन्हें मुंबई भेजा गया था, जहां उनका इलाज चल रहा है।
शादी टलने के बाद स्मृति ने हटाई सभी पोस्ट
स्मृति मंधाना के मैनेजर ने पुष्टि की थी कि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते शादी को टालने का निर्णय लिया गया था। इसके बाद, स्मृति ने अपने इंस्टाग्राम से शादी से जुड़ी सभी पोस्ट हटा दी थीं। हालांकि, पलाश के साथ उनकी कुछ तस्वीरें अब भी उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर मौजूद हैं।
View this post on Instagram
क्या पलाश ने भी डिलीट की स्मृति की फोटो और वीडियो?
अब सोशल मीडिया पर यह अफवाह फैल गई है कि पलाश ने भी अपनी मंगेतर स्मृति के साथ की सारी तस्वीरें और वीडियो डिलीट कर दी हैं। हालांकि, जांच करने पर यह साफ हुआ कि पलाश ने अपने इंस्टाग्राम पर स्मृति को प्रपोज़ करते हुए वीडियो अभी तक डिलीट नहीं किया है। यह वीडियो नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में रिकॉर्ड किया गया था, जहां भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2025 महिला विश्व कप जीतने के बाद पलाश ने स्मृति को प्रपोज़ किया था। पलाश ने यह वीडियो 21 नवंबर को इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था और यह अब भी उनके अकाउंट पर मौजूद है।
also read: बिग बॉस 19′ मिड वीक एविक्शन: मालती चाहर हुईं बाहर, टॉप 5…
स्मृति और पलाश की नई शादी की तारीख पर क्या कहा गया?
सोशल मीडिया पर कुछ अफवाहें यह भी फैलने लगीं कि दोनों अब 7 दिसंबर को शादी करेंगे। हालांकि, स्मृति के भाई श्रवण मंधाना ने इन अफवाहों का खंडन किया। हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए श्रवण ने साफ किया कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है और वर्तमान में शादी की कोई नई तारीख तय नहीं हुई है। उन्होंने कहा, “शादी अब भी टल गई है, और फिलहाल इसके लिए कोई नई तारीख निर्धारित नहीं की गई है।”
पलाश और स्मृति की शादी पर पलाश की मां का बयान
पलाश मुच्छल की मां, अमिता मुच्छल ने पहले बताया था कि दोनों परिवार अभी भी इस अचानक हुए बदलाव के कारण इमोशनल शॉक से उबर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पलाश अपनी दुल्हन को घर लाने का सपना देख रहे थे और इस खुशी के मौके के लिए उन्होंने खास तैयारी भी की थी। हालांकि, पलाश की मां ने उम्मीद जताई कि जल्द ही शादी होगी और सब कुछ ठीक हो जाएगा।