Ekta Kapoor एकता ने बताया कि उनके पिता जीतेंद्र ने हमेशा उन पर विश्वास किया, और उसी भरोसे के दम पर आज वह इस मुकाम तक पहुंची हैं। उनका संघर्ष किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रहा,
Ekta Kapoor ने कहा, “जिसे लोग अंधविश्वास कहते हैं, वो मेरे लिए आस्था है। ज्योतिष पर विश्वास करने वाले बहुत से लोग हैं, और मैं भी उनमें से एक हूं।”
यूएई में आयोजित इस ग्लोबल समिट में दुनियाभर की जानी-मानी हस्तियों ने भाग लिया, जिसमें फिल्म और टेलीविजन जगत की कई बड़ी शख्सियतें भी शामिल रहीं। इस खास मौके पर एकता कपूर ने अपने जीवन, संघर्षों और करियर से जुड़ी प्रेरणादायक बातें साझा कीं।
Ekta Kapoor ने बताया कि उनके पिता जीतेंद्र का उन पर जो भरोसा था, वही उनकी सफलता की सबसे बड़ी वजह बना। उन्होंने अपने जीवन के संघर्षों को एक फिल्मी कहानी जैसा बताया ।
Ekta Kapoor को ज्योतिष पर गहरा विश्वास है – ये बात उनके करीबी लोग भली-भांति जानते हैं। अक्सर उन पर अंधविश्वास को बढ़ावा देने का आरोप लगाया जाता है, लेकिन इस पर अपनी बात रखते हुए एकता ने साफ कहा कि उन्हें इन आलोचनाओं से कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा, “लोग जिन चीजों को अंधविश्वास कहते हैं, वो मेरे लिए आस्था का विषय हैं। मैं इन बातों को गंभीरता से नहीं लेती। मुझे लगता है कि एस्ट्रोलॉजी जैसी चीज़ का वजूद है और इस पर कई लोग खुलकर बात भी करते हैं।”
Ekta Kapoor ने कहा कि वह कभी किसी को उनके विश्वासों को लेकर जज नहीं करतीं, इसलिए उन्हें भी उम्मीद है कि लोग उनके बारे में राय बनाने से बचें। उन्होंने कहा, “दुनिया ऐसे ही चलती है – हमें किसी को लेकर जजमेंटल नहीं होना चाहिए।” एकता ने यह भी बताया कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत काफी कम उम्र में की थी और मात्र 19 साल की उम्र में वह एक एंटरप्रेन्योर बन गई थीं। इतनी कम उम्र में सफलता पाना आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने मेहनत और विश्वास से यह मुकाम हासिल किया।