मेट गाला 2025 में Diljit Dosanjh ने अपनी छाप छोड़ने में सफलता हासिल की है। रेड कार्पेट के अलावा उनके कई और वीडियो और फोटो भी सामने आए हैं। लेकिन सबसे ज्यादा उत्सुकता तब बढ़ी जब एक कैंडिड वीडियो में दिलजीत, पॉप सिंगर शकीरा के साथ दिखाई दिए।
पिछले कुछ समय में पंजाबी सिंगर और एक्टर Diljit Dosanjh काफी लोकप्रिय हो गए हैं। इस साल उनके लिए खास पल रहा क्योंकि उन्होंने मेट गाला में शानदार डेब्यू किया है। इस फैशन इवेंट में वह एक शाही पोशाक में नजर आए, जो पंजाबी विरासत के इतिहास को दर्शाता है। दिलजीत के इस लुक ने सभी का दिल जीत लिया है।शकीरा का एक वीडियो सामने आया है, जिसे उनके फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।
Diljeet को रेड कार्पेट पर काफी सराहा गया। हालांकि, रेड कार्पेट पर जाने से पहले, उन्होंने प्री-इवेंट फोटोशूट में पोज देते हुए कैमरे के सामने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इस मौके पर उनके साथ शकीरा, निकोल शेर्ज़िंगर और कई अन्य इंटरनेशनल सितारे भी थे। वीडियो में पॉप स्टार शकीरा और दिलजीत मस्ती करते हुए दिखाई दिए। शकीरा ने अपने वीडियो में कार में बैठे सभी लोगों की तरफ कैमरा किया और फिर इंडिया का नाम लेकर दिलजीत से सभी को मिलवाया।