Vivo, जो देश की प्रमुख स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल है, जल्द ही अपना नया मॉडल Vivo V60 भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रही है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस को लेकर कई जानकारियां सामने आई हैं।
Vivo की भारतीय यूनिट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी है कि V60 जल्द ही लॉन्च होगा, हालांकि इसकी लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया गया है। वहीं, यह फोन 12 अगस्त को लॉन्च हो सकता है और इसकी कीमत ₹37,000 से ₹40,000 के बीच हो सकती है। यह स्मार्टफोन Auspicious Gold, Moonlit Blue और Mist Grey रंगों में उपलब्ध हो सकता है।
V60 को TRDA सर्टिफिकेशन साइट पर V2511 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। इसे पहले Geekbench और TUV डाटाबेस पर भी देखा गया है। माना जा रहा है कि इसमें Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर हो सकता है। इसके अलावा इसमें 6,500mAh की बड़ी बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है। फोन में Android 16 आधारित Funtouch OS हो सकता है।
डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.67 इंच का 1.5K AMOLED फ्लैट स्क्रीन दिया जा सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1,300 निट्स तक हो सकता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Vivo V60 में Zeiss ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम दिया जा सकता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा हो सकता है। वहीं फ्रंट में भी 50MP का सेल्फी कैमरा मिलने की संभावना है।
Vivo V50 की तुलना करें तो उसमें 50MP का डुअल रियर कैमरा और 6,000mAh की बैटरी थी। वहीं, नए मॉडल V60 में डुअल स्टीरियो स्पीकर, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और बेहतर फीचर्स मिलने की उम्मीद है।
गौरतलब है कि भारत में वर्ष की दूसरी तिमाही में Vivo ने 21% मार्केट शेयर के साथ स्मार्टफोन ब्रांड्स में पहला स्थान हासिल किया है।