Healthy Diet Tips: आजकल गैस और अपच की शिकायत तेजी से बढ़ रही है, जिसका मुख्य कारण गलत खानपान और असंतुलित भोजन है। खाने के बाद पेट फूलना या सूजन महसूस होना आम समस्या है, जो कई बार हमारी दिनचर्या और नींद को भी प्रभावित करती है। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे जिन्हें अपनी डाइट में शामिल करके आप पेट फूलने और गैस की समस्या से राहत पा सकते हैं।
पेट फूलने की समस्या के कारण
गलत खानपान, ज्यादा तला-भुना खाना, फाइबर की कमी, पानी की कम मात्रा और तनाव जैसी आदतें पेट फूलने की मुख्य वजह होती हैं। इसके अलावा, कुछ बीमारियां भी इस समस्या को बढ़ा सकती हैं। इसलिए सही फूड्स का सेवन और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना जरूरी है।
also read: Silent Heart Attack: हर सीने का दर्द नहीं होता हार्ट…
पेट फूलने से बचने के लिए ये फूड्स अपनाएं
1. अदरक: अदरक में प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व होते हैं जो पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं। अदरक के सेवन से गैस और सूजन में आराम मिलता है।
2. दही: दही में प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं जो आंतों के अच्छे बैक्टीरिया की संख्या बढ़ाते हैं। इससे पाचन सुधरता है और गैस-अपच की समस्या कम होती है।
3. खीरा: खीरे में लगभग 95% पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखता है और पेट की सूजन कम करता है। इसे सलाद या जूस के रूप में लिया जा सकता है।
4. केला: केले में पोटैशियम भरपूर होता है, जो शरीर में सोडियम का संतुलन बनाए रखता है। यह गैस और अपच की समस्या को कम करने में मदद करता है।
5. पपीता: पपीते में पाचन एंजाइम पाए जाते हैं जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं और पेट फूलने से राहत दिलाते हैं।
6. सौंफ: सौंफ के प्राकृतिक एंटी-स्पास्मोडिक गुण पेट में गैस और ऐंठन को कम करते हैं। सौंफ चबाने या सौंफ की चाय पीने से भी आराम मिलता है।
क्या न करें?
ऐसी फूड्स से बचें जो आपको गैस या अपच की समस्या बढ़ाते हों। ज्यादा तला-भुना, ज्यादा तेलीयां और ज्यादा मीठा खाने से बचना चाहिए। साथ ही, भोजन के बाद तुरंत लेटना या भारी व्यायाम करना भी ठीक नहीं।