इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ने टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी Virat Kohli से जुड़ा एक बड़ा राज़ खोला है। एक पॉडकास्ट के दौरान उन्होंने IPL में हुए एक दिलचस्प वाकये का ज़िक्र किया, जिसे सुनकर विराट के फैंस भी दंग रह गए।
IPL के दौरान Virat Kohli का चौंकाने वाला बयान – “मुझे खेलना नहीं आता”
IPL 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 18 साल बाद खिताब जिताने वाले विराट कोहली को लेकर एक अहम खुलासा सामने आया है। साल 2023 के IPL के दौरान Virat Kohli से बातचीत में उन्होंने कुछ ऐसा कहा था, जिसे सुनकर वो पूरी तरह हैरान रह गए। 81 शतक लगा चुके विराट ने उस दौरान कहा था कि उन्हें क्रिकेट खेलना नहीं आता।
बटलर ने Virat Kohli को लेकर किया खुलासा
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जोस बटलर ने बताया कि विराट की कही एक बात ने उन्हें दबाव झेलने में मदद की थी। बटलर ने कहा कि IPL 2022 में उन्होंने 863 रन बनाए थे, लेकिन विराट का एक सीजन में 973 रन का रिकॉर्ड उनके दिमाग पर दबाव बना रहा था। अगले सीजन में वो इस सोच से जूझ रहे थे कि कैसे उस स्तर तक पहुंचें। उसी दौरान जब राजस्थान रॉयल्स की टीम RCB के साथ ट्रेनिंग कर रही थी, तब उन्होंने विराट से कुछ सवाल पूछे, और विराट ने जो जवाब दिया, वह चौंकाने वाला था।
विराट कोहली ने जोस बटलर को दी मानसिक दबाव से निपटने की सलाह
जोस बटलर ने आगे बताया कि उन्होंने विराट को कुछ सवाल पूछने का सोचा, खासकर इस बारे में कि वह भारी उम्मीदों का सामना कैसे करते हैं। उस समय कोहली ने अभी-अभी अपनी नेट प्रैक्टिस पूरी की थी। बटलर ने विराट से पूछा – “आप पर तो पूरी दुनिया की उम्मीदें होती हैं, आप इन्हें कैसे संभालते हैं?” इस पर विराट ने जवाब दिया, “यह हो सकता है कि आपका वो एक शानदार सीजन बस एक बार ही आया हो — उसे स्वीकार करो, उसे दोहराने की कोशिश मत करो। ये सब चलता रहेगा।”
बटलर ने बताया कि इसके बाद Virat Kohli ने एक ऐसी बात कह दी जो उन्हें पूरी तरह चौंका गई। कोहली ने कहा, “कई बार जब मैं बल्ला उठाता हूं तो मुझे लगता है कि मुझे क्रिकेट खेलना आता ही नहीं… ऐसा महसूस होता है जैसे मुझे कुछ नहीं पता।”
IPL 2025 में बटलर और कोहली का प्रदर्शन
IPL 2025 में जोस बटलर ने गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते हुए 14 मुकाबलों में 59.77 की औसत से कुल 538 रन बनाए, जिसमें 5 अर्धशतक शामिल हैं। दूसरी ओर, विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से 15 मैच खेले और 54.75 की औसत से 657 रन बनाए, जिसमें 8 अर्धशतक शामिल हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विराट अब तक 81 शतक लगा चुके हैं।