Gold-Silver Rate Today: 9 मई को सोने की कीमतों में हल्की गिरावट, जबकि चांदी में लगातार तेजी। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई समेत बड़े शहरों के ताजा रेट जानें।
Gold-Silver Rate Today: 9 मई को सोने की कीमतों में देश के कई बड़े शहरों में हल्की गिरावट देखने को मिली है, जबकि चांदी ने लगातार मजबूती बनाए रखी। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों में नरमी दिखाई दी, वहीं चेन्नई में कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज हुई।
दिल्ली-मुंबई में सोने के दाम
दिल्ली: 24 कैरेट सोना – ₹1,52,870 प्रति 10 ग्राम
मुंबई: 24 कैरेट सोना – ₹1,52,670 प्रति 10 ग्राम
दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 100 रुपये गिरकर ₹1,55,900 प्रति 10 ग्राम हो गई थी।
also read: ई-रुपया क्या है? जानें कैसे काम करता है और इसके क्या हैं फायदे
अन्य शहरों में सोने की कीमतें
देश के बड़े शहरों में सोने के ताजा रेट क्या है?
शहर 22 कैरेट 24 कैरेट
- दिल्ली 1,40,090 1,52,870
- मुंबई 1,39,940 1,52,670
- अहमदाबाद 1,39,940 1,52,720
- चेन्नई 1,41,030 1,53,850
- कोलकाता 1,39,940 1,52,670
- हैदराबाद 1,39,940 1,52,670
- जयपुर 1,40,090 1,52,870
- भोपाल 1,39,940 1,52,720
- लखनऊ 1,40,090 1,52,870
- चंडीगढ़ 1,40,090 1,52,870
चांदी की कीमतों में लगातार तेजी
सोने के मुकाबले चांदी की कीमतों में मजबूती बनी हुई है। 9 मई की सुबह चांदी का भाव बढ़कर ₹2,75,100 प्रति किलोग्राम पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी $81.14 प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल
वैश्विक स्तर पर हाजिर सोना $4,721 प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव का असर घरेलू बाजार पर भी देखने को मिल रहा है।
हालिया बदलाव
दिल्ली के सर्राफा बाजार में एक दिन पहले चांदी का भाव ₹2,61,300 प्रति किलोग्राम था, जो अब फिर से बढ़कर ₹2,75,100 प्रति किलोग्राम हो गया है।