डिलीवरी के सात दिन बाद कैटरीना कैफ अपने न्यू बॉर्न बेटे संग घर लौटीं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, विक्की कौशल परिवार में खुशियों का माहौल।
बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को उनके न्यू बॉर्न बेटे के साथ अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। डिलीवरी के केवल सात दिन बाद गुरुवार, 14 नवंबर 2025 को कैटरीना को अस्पताल से बाहर निकलते हुए देखा गया। वह अपने बेटे संग गाड़ी में बैठकर घर लौटती नजर आईं। इस दौरान की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
कैटरीना-कौशल परिवार में नई खुशियां
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने 7 नवंबर, 2025 को अपने बेटे का वेलकम किया था। इस खुशखबरी को दोनों ने इंस्टाग्राम पर साझा किया और लिखा: “हमारी खुशियों की सौगात आ गई है। खूब प्यार और ग्रेटीट्यूड के साथ, हम अपने बेटे का वेलकम करते हैं। 7 नवंबर, 2025 – कैटरीना और विक्की।”
View this post on Instagram
विक्की कौशल के परिवार ने जाहिर की खुशी
विक्की के पिता शाम कौशल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भगवान ने उनके परिवार पर बड़ी मेहरबानी की है। उन्होंने कहा: “कल से भगवान मेरे परिवार पर इतने मेहरबान रहे हैं, जितना भी शुक्र करूं, कम पड़ता है। भगवान की मेहरबानी ऐसे ही हमारे बच्चों और सबसे जूनियर कौशल पर बनी रहे। हम सब बहुत खुश हैं।” वहीं विक्की के भाई सनी कौशल ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा: “मैं चाचा बन गया।”
also read: सनी देओल पैपराजी पर भड़के, बोले- “फोटो लिए जा रहे हो,…
कैटरीना-कौशल की शादी का जिक्र
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान के सवाई माधोपुर में फोर्ट बरवारा, सिक्स सेंस रिसॉर्ट में एक इंटीमेट लेकिन ग्रैंड वेडिंग की थी। तब से यह कपल लगातार फैन्स के लिए कपल गोल्स सेट कर रहा है।
वीडियो और सोशल मीडिया रिएक्शन
कैटरीना और उनके बेटे संग घर लौटते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। फैंस और बॉलीवुड सितारे दोनों को बधाई दे रहे हैं। न्यू बॉर्न बेटे के घर आने की खुशियों में पूरा कौशल परिवार डूबा हुआ है।