‘कांतारा- चैप्टर 1’ OTT रिलीज डेट कंफर्म: 31 अक्टूबर 2025 से Prime Video पर देखें ऋषभ शेट्टी की ब्लॉकबस्टर फिल्म। कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम में स्ट्रीमिंग।
‘कांतारा- चैप्टर 1’ अब ओटीटी पर जल्द ही स्ट्रीम होने जा रही है। ऋषभ शेट्टी की ये ब्लॉकबस्टर फिल्म सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद 31 अक्टूबर, 2025 से डिजिटल प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट को मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर कंफर्म कर दिया है।
कब और कहां देखें ‘कांतारा- चैप्टर 1’
‘कांतारा- चैप्टर 1’ प्राइम वीडियो पर उपलब्ध होगी। फिल्म को 31 अक्टूबर से कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम भाषाओं में स्ट्रीम किया जा सकेगा। हालांकि हिंदी में फिल्म की ओटीटी रिलीज फिलहाल नहीं होगी, जिससे हिंदी दर्शक थोड़े निराश हैं।
View this post on Instagram
फैंस की प्रतिक्रिया और एक्साइटमेंट
फैंस फिल्म की ओटीटी रिलीज की खबर सुनकर बेहद उत्साहित हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स कह रहे हैं कि अब घर पर ही थिएटर जैसा अनुभव मिलेगा। वहीं कुछ यूजर्स ने 2 अक्टूबर को थिएटर रिलीज़ और 31 अक्टूबर को ओटीटी रिलीज़ के बीच के समय को लेकर हैरानी जताई।
also read: गोविंदा और सलमान खान 18 साल बाद बड़े पर्दे पर फिर से…
बॉक्स ऑफिस पर कमाल
‘कांतारा- चैप्टर 1’ 2 अक्टूबर 2025 को रिलीज हुई थी और अब तक भारत में 589.60 करोड़ रुपए और वर्ल्डवाइड 813 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म साल 2025 की सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बन चुकी है।