अरविंद केजरीवाल ने LPG संकट को लेकर पीएम मोदी पर हमला किया, कहा होर्मुज जलसंधि पर आपूर्ति बाधित होने से एलपीजी उत्पादन घटा और देश में 1 करोड़ लोग बेरोजगार हो सकते हैं। जानें पूरे देश में होटल और रेस्टोरेंट पर असर।
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देश में बढ़ते एलपीजी संकट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। केजरीवाल ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में आपूर्ति बाधित होने के कारण देश में एलपीजी उत्पादन घटा है, जिससे लाखों लोग बेरोजगार हो रहे हैं।
देश में एलपीजी की आपूर्ति पर असर
अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि, “इस समय पूरे देश में LPG गैस की भारी किल्लत है। देश में डेली प्रोडक्शन का केवल 50 प्रतिशत ही हो रहा है। हमारी खपत का 60 प्रतिशत एलपीजी आयात किया जाता है, जिसमें से 90 प्रतिशत स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से आता है। अब यह मार्ग बंद हो गया है, इसलिए देश में केवल 50–55 प्रतिशत गैस उपलब्ध हो रही है।”
पूरे देश में LPG की भारी किल्लत है, 1 करोड़ से ज़्यादा लोगों के बेरोज़गार होने का ख़तरा है। pic.twitter.com/ePXpc49dXx
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 11, 2026
होटल और रेस्टोरेंट बंद होने की नौबत
AAP प्रमुख ने कहा कि इस संकट का सबसे बड़ा असर होटल और रेस्टोरेंट पर पड़ा है। सुरक्षा कारणों से उनके पास सिलेंडरों का स्टॉक नहीं रखा जा सकता, और डेली सप्लाई में कमी होने से कई होटल और रेस्टोरेंट बंद हो गए हैं।
-
मुंबई में 20% होटल और रेस्टोरेंट पहले ही बंद हो चुके हैं और अगले तीन दिन में यह संख्या 50% तक पहुंच सकती है।
-
तमिलनाडु में लगभग 10,000 होटल बंद होने की कगार पर हैं।
-
पंजाब, दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, हरियाणा और बिहार में भी इसी तरह की खबरें सामने आ रही हैं।
एक करोड़ लोग बेरोजगार हो सकते हैं
अरविंद केजरीवाल ने गुजरात के मोरबी टाइल इंडस्ट्री कैपिटल का हवाला देते हुए कहा कि यहां 650 इंडस्ट्री में से 170 बंद हो चुकी हैं और लगभग एक लाख लोग बेरोजगार हो गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि पूरे देश में एक करोड़ लोगों के बेरोजगार होने की आशंका है।
also read: अरविंद केजरीवाल का पीएम मोदी पर हमला: ईरान हमले से पहले इजरायल दौरे पर उठाए सवाल
LPG संकट के पीछे वजह
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एलपीजी संकट का कारण केवल उत्पादन घटना नहीं है। उन्होंने बताया कि सरकार ने घरेलू और कमर्शियल सिलेंडरों के दाम बढ़ा दिए हैं, और ब्लैक मार्केट में सिलेंडर की किल्लत बढ़ गई है। इसके अलावा, ईरान और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव ने आपूर्ति को और अधिक प्रभावित किया है।
प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना
AAP प्रमुख ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे बड़ी गलती की। किसी भी युद्ध में हमें किसी पक्ष का समर्थन नहीं करना चाहिए था। भारत की गुट-निरपेक्ष विदेश नीति, जो पिछले 75 साल से चली आ रही थी, को पीएम मोदी ने कुछ ही दिनों में बदल दिया। ईरान युद्ध से एक दिन पहले इजरायल जाना और अमेरिका के साथ खड़ा होना देशहित में सही नहीं था।”