Apple ने भारत में अपनी फिटनेस और वेलनेस सेवा Apple Fitness+ लॉन्च कर दी है। यह लॉन्च कंपनी के पांचवे Apple Store के उद्घाटन के कुछ दिन बाद हुआ है। इसके साथ ही Apple Fitness+ अब दुनिया के 49 देशों में उपलब्ध है, जिससे इसका फिटनेस इकोसिस्टम और मजबूत हो गया है।
क्या है Apple Fitness+?
Apple Fitness+ एक सबसक्रिप्शन आधारित डिजिटल फिटनेस प्लेटफॉर्म है, जिसमें पेशेवर ट्रेनर्स द्वारा गाइड किए गए वीडियो वर्कआउट्स होते हैं। इसे 2020 में पहली बार ग्लोबली लॉन्च किया गया था और अब भारतीय यूजर्स के लिए भी उपलब्ध है। इस सेवा के माध्यम से यूजर्स घर बैठे अपनी फिटनेस रूटीन और मेडिटेशन को अपने दिनचर्या का हिस्सा बना सकते हैं।
किस प्रकार के वर्कआउट्स मिलेंगे?
Apple Fitness+ में 12 प्रकार के वर्कआउट्स दिए गए हैं, जिनमें स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, योगा, HIIT, पिलेट्स, डांस, साइक्लिंग, किकबॉक्सिंग और मेडिटेशन जैसी श्रेणियां शामिल हैं। हर वर्कआउट का समय 5 से लेकर 45 मिनट तक हो सकता है, ताकि यूजर्स अपनी सुविधा और एनर्जी के अनुसार वर्कआउट चुन सकें। ये वर्कआउट्स iPhone, iPad, और Apple TV पर उपलब्ध होंगे।
Apple Watch के साथ स्मार्ट ट्रैकिंग
अगर आप Apple Watch या AirPods Pro 3 का उपयोग करते हैं, तो Fitness+ के वर्कआउट्स के दौरान रियल-टाइम डेटा स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसमें हार्ट रेट, कैलोरी बर्न, एक्टिविटी रिंग्स और बर्न बार जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दिखाई जाती है, जिससे यूजर्स अपनी फिटनेस पर नजर रख सकते हैं।
कस्टम प्लान और व्यक्तिगत शेड्यूल
Apple Fitness+ का Custom Plans फीचर यूजर्स के लिए व्यक्तिगत वर्कआउट शेड्यूल तैयार करता है। यह आपके पसंदीदा वर्कआउट्स, ट्रेनर्स, म्यूजिक और वर्कआउट की अवधि के आधार पर एक प्लान बनाता है। इसके अलावा, Stay Consistent (नियमित बने रहने के लिए), Push Further (ज्यादा चैलेंज के लिए), और Get Started (नए यूजर्स के लिए) जैसे रेडीमेड प्लान्स भी उपलब्ध हैं।
also read: Honor Power 2: 2026 में लॉन्च होगा अब तक की सबसे बड़ी…
Apple Music के साथ इंटीग्रेशन
Apple Fitness+ में Apple Music का गहरा इंटीग्रेशन है। वर्कआउट्स के दौरान यूजर्स को खास प्लेलिस्ट सुनने को मिलती हैं, जिनमें K-pop जैसे नए जॉनर भी शामिल हैं। इसके अलावा, Artist Spotlight सीरीज में पॉपुलर आर्टिस्ट्स जैसे Taylor Swift, Beyoncé, BTS, Selena Gomez, और Coldplay के गानों पर आधारित वर्कआउट्स भी शामिल हैं।
कलेक्शंस और मेडिटेशन फीचर्स
Fitness+ में Collections नाम का एक विशेष सेक्शन है, जिसमें चुनिंदा वर्कआउट्स और मेडिटेशन सेशन्स दिए गए हैं। ये कलेक्शंस विशिष्ट लक्ष्यों के लिए डिज़ाइन किए गए हैं जैसे 5K रन की तैयारी, पिलेट्स सेशन या 90s डांस वर्कआउट। मेडिटेशन के लिए Calm, Sleep और Sound जैसी 12 थीम्स दी गई हैं, जो मानसिक शांति और बेहतर फोकस में मदद करती हैं।
Apple Fitness+ की भारत में कीमत
भारत में Apple Fitness+ का सब्सक्रिप्शन 149 रुपये प्रति माह या 999 रुपये प्रति वर्ष है। इसके अलावा, इस सेवा को फैमिली शेयरिंग के जरिए 6 सदस्यों तक साझा किया जा सकता है।
खास ऑफर
Apple नए ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर भी दे रहा है, जिसके तहत यदि आप Apple Watch, iPhone, iPad, Apple TV, AirPods Pro 3, या Powerbeats Pro 2 खरीदते हैं, तो आपको तीन महीने का Fitness+ सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलेगा।
किन डिवाइसेज पर चलेगा Apple Fitness+?
Apple Fitness+ का इस्तेमाल करने के लिए आपके पास iPhone 8 या उससे नया मॉडल होना चाहिए, जिसमें iOS 16.1 या उससे नया वर्शन हो। हालांकि, वर्कआउट के दौरान बेहतर ट्रैकिंग और अनुभव के लिए Apple Watch Series 3 या उससे नया मॉडल होना जरूरी है।