Instagram का नया Watch History फीचर अब आपको पहले देखी गई Reels दोबारा देखने की सुविधा देता है। जानें कैसे देखें और हटाएं अपनी रील्स हिस्ट्री।
Instagram ने हाल ही में Watch History फीचर लॉन्च किया है, जिससे यूजर्स उन रील्स को दोबारा देख सकते हैं, जिन्हें वे पहले देख चुके हैं। यह फीचर लंबे समय से यूजर्स की मांग पर आधारित था।
सोचिए, आप इंस्टाग्राम पर रील्स स्क्रॉल कर रहे हैं और कोई रील बीच में रुकी रहती है क्योंकि कोई कॉल आ जाती है। कॉल लेने के बाद जब आप वापस आते हैं, तो अक्सर वह रील दोबारा नहीं दिखती। ऐसे में यूजर्स को झुंझलाहट होती थी। अब नया Watch History फीचर इस समस्या का समाधान करेगा।
नया फीचर कैसे काम करेगा?
इंस्टाग्राम के CEO एडम मोस्सेरी के अनुसार, यूजर्स अपने प्रोफाइल में जाकर Settings → Your Activity → Watch History पर क्लिक कर सकते हैं। यहाँ आपको वो सारी रील्स दिखाई देंगी, जिन्हें आपने पहले देख चुके हैं।
also read: Wi-Fi 8 की टेस्टिंग शुरू, मिलेगी सुपरफास्ट इंटरनेट स्पीड…
इस फीचर की खासियत:
-
देखी गई रील्स को डेट, वीक, महीने या किसी स्पेसिफिक डेट के आधार पर ढूंढने का ऑप्शन।
-
हिस्ट्री से किसी भी वीडियो को हटाने की सुविधा।
TikTok से मिली प्रेरणा
यह फीचर TikTok से प्रेरित है, लेकिन इसमें TikTok की तुलना में ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी दी गई है। मेटा लगातार इंस्टाग्राम में TikTok जैसे फीचर्स जोड़ रहा है। हाल ही में इंस्टाग्राम ने:
-
कई रील्स को एक साथ लिंक करने
-
पिक्चर-इन-पिक्चर मोड
जैसे फीचर्स भी लॉन्च किए हैं।
इस नए फीचर के आने से इंस्टाग्राम रील्स पर कंट्रोल और यूजर एक्सपीरियंस दोनों बेहतर होंगे, खासकर उन यूजर्स के लिए जो फेवरेट रील्स को दोबारा देखना चाहते हैं।