इमरान हाशमी (Imran Hashmi) ने ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में अपने वायरल कैमियो पर प्रतिक्रिया दी, कहा – “मेरे लिए कुछ नहीं बदला।” जानें उनके प्रोफेशनल रिएक्शन और आने वाले प्रोजेक्ट्स।
बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी (Imran Hashmi) इन दिनों शरद केलकर की वेब सीरीज़ ‘तस्करी: द स्मगलर’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस बीच उन्होंने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान द्वारा निर्देशित ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में अपने वायरल कैमियो को लेकर खुलकर बातचीत की।
आर्यन खान की इस वेब सीरीज़ में इमरान हाशमी (Imran Hashmi) ने एक एक्टिंग कोच का किरदार निभाया था, जो रोमांस सिखाता है। उनके और राघव जुयाल के बीच का एक सीन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। हालांकि इमरान का कहना है कि इस वायरल सीन से उनके करियर या प्रोफेशनल अवसरों पर कोई खास फर्क नहीं पड़ा।
View this post on Instagram
इमरान (Imran Hashmi) ने बताया, “बहुत पहले मैंने यह सीख लिया था कि किसी चीज़ पर नियंत्रण हमारे हाथ में नहीं है। आपको बस मेहनत करनी होती है और एक अच्छे अभिनेता के रूप में अपने काम पर ध्यान देना चाहिए।”
‘मेरे लिए कुछ नहीं बदला’: Imran Hashmi
इमरान ने आगे कहा, “मेरे लिए इस वायरल कैमियो से कुछ भी नहीं बदला। यह सिर्फ एक काम था, जो अचानक वायरल हो गया। आजकल यह वायरल होना क्यों होता है, मैं समझ नहीं पाता। यह सिर्फ दो दिन का काम था और फिर यह अचानक लोगों के बीच छा गया। मैं इन चीजों को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेता और न ही ज्यादा सोचता हूं।”
also read: दिलजीत दोसांझ और निमरत खैहरा ने राखी सावंत को बताया…
वर्तमान में इमरान हाशमी अपनी आने वाली फिल्मों और वेब प्रोजेक्ट्स को लेकर लगातार चर्चा में हैं। उनका कहना है कि सफलता, फेलियर या वायरल होना केवल क्षणिक है, इसलिए उन्होंने हमेशा मेहनत और कला पर भरोसा रखना ही सबसे अहम माना है।