सुष्मिता सेन की 100 करोड़ रुपये की नेटवर्थ और लग्जरी लाइफस्टाइल, जानें कितनी है कमाई

by Neha
सुष्मिता सेन की 100 करोड़ रुपये की नेटवर्थ और लग्जरी लाइफस्टाइल, जानें कितनी है कमाई

जानिए सुष्मिता सेन की 100 करोड़ रुपये की नेटवर्थ, लग्जरी लाइफस्टाइल, बिजनेस, कार कलेक्शन और दो बेटियों के साथ उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में। पढ़ें बॉलीवुड की मिस यूनिवर्स की कहानी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस और मिस यूनिवर्स 1994 विजेता सुष्मिता सेन 19 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाने वाली हैं। सुष्मिता ने अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है। वह न केवल अपनी एक्टिंग बल्कि अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं। GQ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सुष्मिता सेन की कुल संपत्ति लगभग 100 करोड़ रुपये है। उनकी कमाई मुख्य रूप से फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट, स्मार्ट इनवेस्टमेंट्स और बिजनेस वेंचर्स से होती है। एक फिल्म के लिए वह 3-4 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं और ब्रांड प्रमोशन के लिए 60 लाख रुपये तक फीस लेती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47)

सुष्मिता का मुंबई में एक लग्जरी घर है और इसके अलावा भारत और विदेश में भी उनकी कई प्रॉपर्टीज हैं। इसके अलावा वह एक्टिंग के साथ-साथ कई बिजनेस भी संभालती हैं। दुबई में उनका खुद का जूलरी स्टोर है, इसके अलावा वह तंत्रा एंटरटेनमेंट नामक प्रोडक्शन कंपनी और सेसाजियोनी नामक स्पा और होटल बिजनेस कंपनी की भी मालिक हैं।

also read: बिग बॉस 19: मृदुल तिवारी, नगमा और आवेज़ के साथ अभिषेक…

एक्ट्रेस को लग्जरी कारों का भी शौक है। उनके कार कलेक्शन में Mercedes AMG GLE53 Coupe, BMW 7 Series 730Ld, Lexus LX 470, BMW X6, Audi Q7 और Fiat Linea जैसी कई हाई-एंड कारें शामिल हैं। पर्सनल लाइफ में सुष्मिता ने शादी नहीं की है, लेकिन वह दो बेटियों, रेने और अलीषा, की मां हैं। वह अपने परिवार और काम दोनों पर पूरा ध्यान देती हैं और अक्सर बेटियों के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।

वर्क फ्रंट पर सुष्मिता सेन को वेब सीरीज ‘आर्या’ के लिए जाना जाता है, जिसके दो सीजन आ चुके हैं और दर्शकों ने उन्हें स्ट्रॉन्ग कैरेक्टर में खूब सराहा है। इसके अलावा वह 2023 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘ताली’ में गौरी सावंत के रोल में नजर आईं। सुष्मिता सेन का करियर और लग्जरी लाइफस्टाइल उनके फैंस के लिए हमेशा प्रेरणास्पद रही है और वे अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर बॉलीवुड में एक मिसाल कायम करती रहती हैं।

You may also like

एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप क्या अदा खान के साथ हुआ था धर्म के नाम पर भेदभाव? एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा! ‘पत्नी वर्जिन चाहिए’: नीना गुप्ता ने खोली समाज की पोल वैलेंटाइन पर किसका हाथ थामे दिखीं अवनीत कौर? डिलीट पोस्ट ने खोला राज! Hania Aamir अपने एक्स Asim Azhar के साथ डांस करती आईं नजर, सोशल मीडिया पर शादी की अफवाहें तेज