सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला 2026 का आगाज 31 जनवरी से, 15 फरवरी तक चलेगा

सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला 2026 का आगाज 31 जनवरी से, 15 फरवरी तक चलेगा

सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला 2026 का आगाज 31 जनवरी से, भागीदार राष्ट्र मिस्त्र और थीम राज्य उत्तर प्रदेश, मेघालय की सांस्कृतिक प्रदर्शनी।

सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला 2026: दुनिया के पर्यटन मानचित्र पर अपनी खास पहचान बनाने वाले सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले (Surajkund International Crafts Mela) का 39वां संस्करण इस साल 31 जनवरी 2026 से शुरू होकर 15 फरवरी 2026 तक चलेगा। यह मेला भारतीय संस्कृति, कला, हस्तशिल्प और विरासत का शानदार मिश्रण प्रस्तुत करता है और लाखों पर्यटकों और कला प्रेमियों को आकर्षित करता है।

इस वर्ष मेला में अरब राष्ट्र मिस्त्र (Egypt) भागीदार देश के रूप में शामिल होगा। मिस्त्र का पैवेलियन ऐतिहासिक पिरामिड, लक्सोर के प्राचीन मंदिर और कैरो के जीवंत बाजार जैसी सांस्कृतिक विशेषताओं से सजा होगा। वहीं उत्तर प्रदेश और मेघालय थीम राज्य के रूप में अपनी कला, संस्कृति और स्थानीय व्यंजनों को प्रदर्शित करेंगे।

also read: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे कलेसर नेशनल पार्क की…

विरासत और पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने बताया कि शिल्पकुंभ में उत्तर पूर्वी हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। मेले की तैयारियां पूरी तेजी से चल रही हैं। इस मेले में न केवल भारतीय हस्तशिल्प कारीगर बल्कि विदेशी प्रतिभागी भी अपनी कलाकृतियों का प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए विदेश मंत्रालय ने भारतीय दूतावासों के माध्यम से विभिन्न देशों को आमंत्रण भेजा है।

मेले में भागीदार राष्ट्र और थीम राज्यों के लिए विशेष खाद्य स्टॉल और हस्तशिल्प बिक्री के स्टॉल उपलब्ध कराए जाएंगे। इस बार मेले में लगभग 1000 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

सूरजकुंड मेले में सांस्कृतिक और मनोरंजन कार्यक्रमों की भी भरमार होगी। इसमें शामिल होंगे:

  • संगीत प्रदर्शन और काव्यात्मक संवाद
  • शास्त्रीय नृत्य और हास्य कार्यक्रम

फैशन शो और दिनभर के कार्यक्रम जैसे बंचारी, बीन सपेरा, नगाड़ा पार्टी, जादू शो, बांस वॉकर, बहरूपिया, बायोस्कोप और कठपुतली शो

यह मेला न केवल भारतीय हस्तशिल्प और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देगा बल्कि देश-विदेश के पर्यटकों के लिए एक अद्वितीय अनुभव भी प्रदान करेगा।

Related posts

गुजरात: आम आदमी पार्टी ने अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के लिए मैनिफेस्टो जारी किया

किसानों के मुद्दे पर सियासत तेज, डॉ. बलजीत कौर ने अकाली नेतृत्व पर उठाए सवाल

AAP विधायक चैतर वसावा की मौजूदगी में खंभात में बड़ी रैली, दिखा चुनावी जोश