सनी लियोनी की बेटी निशा बनी यंग एंटरप्रेन्योर, 10 साल की उम्र में कर रही कमाई

सनी लियोनी की बेटी निशा बनी यंग एंटरप्रेन्योर, 10 साल की उम्र में कर रही कमाई

सनी लियोनी की बेटी निशा सिर्फ 10 साल की उम्र में यंग एंटरप्रेन्योर बन गई हैं। उनका पेटेंटेड प्रोडक्ट ‘बू बॉक्स’ अब ऑनलाइन उपलब्ध है। सनी और डेनियल वेबर ने अपनी बेटी की उपलब्धि पर गर्व जताया।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी की बेटी निशा सिर्फ 10 साल की उम्र में ही यंग एंटरप्रेन्योर बन गई हैं। हाल ही में सनी ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि निशा ने अपना पहला इन्वेंशन तैयार किया है और उसे पेटेंट भी कराया गया है। उनका यह प्रोडक्ट ‘बू बॉक्स’ नाम से उपलब्ध है, जिसे अब अमेज़न और अन्य ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स पर खरीदा जा सकता है।

निशा का इन्वेंशन – बू बॉक्स

सनी लियोनी के अनुसार, निशा को मुंबई की धूल के कारण एलर्जी रहती है और वह अक्सर टिश्यू का इस्तेमाल करती थी। निशा ने खुद एक छोटा सा इन्वेंशन किया – टिश्यू बॉक्स के साथ डिस्पोजेबल कप को जोड़कर यूज किए गए टिश्यू सीधे उसमें फेंकने का तरीका बनाया। सनी ने बताया कि इस प्रोडक्ट की कीमत लगभग 999 रुपये है।

also read: शादी के बाद विजय देवरकोंडा के गांव पहुंचीं रश्मिका…

फराह खान की प्रतिक्रिया

बॉलीवुड कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर फराह खान हाल ही में सनी और उनके परिवार से मिलने उनके मुंबई वाले घर पहुंचीं। उन्होंने निशा के इन्वेंशन को देखा और काफी प्रभावित हुईं। फराह ने मजाक में कहा कि अब उनके बच्चों को भी कुछ इन्वेंट करना पड़ेगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone)

परिवार और गर्व

सनी ने बताया कि उनकी एडॉप्टेड बेटी निशा अपने एडॉप्टेड होने के बारे में जानती हैं और बहुत समझदार हैं। सनी ने गर्व के साथ कहा कि निशा की कमाई देखकर परिवार बहुत खुश है। उन्होंने यह भी बताया कि उनके बेटे अब थोड़े जलने लगे हैं क्योंकि निशा पहले से ही कमाई कर रही हैं।

पैरेंटिंग की तारीफ

फराह खान ने सनी और उनके पति डेनियल वेबर की पैरेंटिंग की भी तारीफ की और कहा कि वे दोनों अपने बच्चों को बहुत अच्छे तरीके से गाइड कर रहे हैं।

सनी लियोनी और डेनियल वेबर की यह पोस्टिव पैरेंटिंग और निशा का इनोवेशन दर्शाता है कि किस तरह से छोटी उम्र में भी बच्चे कुछ नया और उपयोगी बना सकते हैं।

Related posts

आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट की सगाई, मंगेतर ईशान के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

मां बनने के बाद बॉडी शेमिंग पर भड़कीं पत्रलेखा, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

जनाई भोसले ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट: दादी आशा भोसले को याद कर किया भावुक संदेश, शेयर किया पुराना वीडियो