Subhash Sudha: हमें शहीदों की कुर्बानी को नहीं भूलना चाहिए

by ekta
Subhash Sudha: हमें शहीदों की कुर्बानी को नहीं भूलना चाहिए

Subhash Sudha

  • मडलौडा अनाज मंडी में निकाली तिरंगा यात्रा
  • तिरंगा यात्रा में भाग लेने वालों में विशेष उत्साह उमंग वह जोश दिखाई पड़ा

हरियाणा के शहरी एवं स्थानीय निकाय मंत्री श्री सुभाष सुधा के नेतृत्व मे आज  मडलौडा अनाज मंडी में तिरंगा यात्रा को लेकर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा में भाग लेने वालों में विशेष उमंग व उत्सव दिखाई दे रहा था। जिन-जिन स्थानों से यह तिरंगा यात्रा निकाली वहां पर मौजूद लोगों ने भारत माता की जय व वंदे मातरम का उद्घोष कर तिरंगा यात्रियों का उत्साह बढ़ाया।

श्री सुभाष सुधा ने बतौर मुख्य अतिथि तिरंगा यात्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि शहीदों ने वतन के लिए जान दी है। हमें उनके शहादत को हमेशा याद रखना चाहिए। पूरा देश शहीदों के तिरंगे के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकल रहा है। इस यात्रा का एक ही उद्देश्य है तिरंगे के प्रति सम्मान करना, एकता व भाईचारे को स्थापित करना। आज के दिन हम उन असंख्य शहीदों को नमन करते हैं। जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया।

अहर कुराना चौक पर तिरंगा यात्रियों को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि हम उन असंख्य शहीदों को नहीं भूले हैं जिनका देश को आजाद करने में अहम योगदान रहा है। आज जो खुली हवा में हम सांस ले रहे हैं यह लाखों शहीदों की बलिदान और उनकी कुर्बानी का परिणाम है। आजाद भारत को लेकर जो शहीदों ने स्वप्न लिया था उसे साकार करना हम सबका दायित्व है।

राज्यसभा सांसद ने अपने संबोधन में कहा कि सर्वप्रथम देश के प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने शहीदों का सम्मान किया था। राज्य सरकार ने शहीदों के परिवारों का सम्मान करते हुए उनके परिजनों को 50 लाख रुपए की सहायता राशि व सरकारी नौकरी देने का प्रावधान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस राशि को बढ़ाकर एक करोड़ किया। यह सरकार का शहीदों को सम्मान है।

You may also like

Leave a Comment

वैलेंटाइन पर किसका हाथ थामे दिखीं अवनीत कौर? डिलीट पोस्ट ने खोला राज! Hania Aamir अपने एक्स Asim Azhar के साथ डांस करती आईं नजर, सोशल मीडिया पर शादी की अफवाहें तेज प्यार के लिए परिवार के खिलाफ: निक्की ने खोला दिल रत्ना पाठक ने खोली यंग एक्ट्रेसेस की पोल, “क्यूट बनकर एंटरटेन करने की कोशिश…” “चुप हो जाओ!” बॉडीशेम करने वालों पर भड़कीं धुरंधर एक्ट्रेस आयशा खान